RLD New UP President, Jayant Chaudhary, UP RLD president Aishwarya Raj Singh, Rashtriya Lok Dal (RLD), UP Assembly elections 2027, ऐश्वर्या राज सिंह कौन हैं, जयंत चौधरी, यूपी आरएलडी के अध्यक्ष ऐश्वर्या राज सिंह, राष्ट्रीय लोक दल (रालोद), यूपी विधानसभा चुनाव 2027
RLD New UP President:राष्ट्रीय लोक दल (RLD) ने उत्तर प्रदेश में बड़ा संगठनात्मक बदलाव करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता ऐश्वर्य राज सिंह को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है. पार्टी ने यह फैसला ऐसे समय लिया गया है जब पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामाशीष राय ने पद से इस्तीफा देने के साथ ही पार्टी छोड़ने का ऐलान कर दिया. ऐसे समय में जब उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव में सात-आठ महीने का ही समय बाकी है, जयंत चौधरी ने नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति में देरी नहीं की. पार्टी अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर संगठन में स्थिरता का संदेश देने की कोशिश की है. आइए जानते हैं आरएलडी के नए प्रदेश अध्यक्ष के बारे में…
जानिए कौन हैं ऐश्वर्य राज सिंह?
ऐश्वर्य राज सिंह पूर्वांचल के बस्ती के राजपरिवार से हैं और युवाओं में लोकप्रिय हैं. 43 वर्षीय ऐश्वर्य राज सिंह अब तक पार्टी के राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी संभाल रहे थे. उन्हें आरएलडी के युवा और तकनीक-समझ रखने वाले नेताओं में गिना जाता है. वे पार्टी के ‘टीम आरएलडी’ अभियान के प्रमुख रणनीतिकारों में शामिल रहे हैं. यह पहल युवाओं और नए कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने के उद्देश्य से शुरू की गई थी.
पढ़िए IT सेक्टर से राजनीति तक का सफर
पूर्वांचल के बस्ती राजपरिवार से ताल्लुक रखने वाले ऐश्वर्य राज सिंह का पेशेवर अनुभव भी काफी मजबूत माना जाता है. राजनीति में सक्रिय होने से पहले वे आईटी क्षेत्र में काम कर चुके हैं और देश की प्रमुख आईटी कंपनी Tata Consultancy Services (TCS) से भी जुड़े रहे हैं. इसके अलावा वे आरएलडी की आईटी सेल में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं. वर्ष 2017 में उन्होंने बस्ती विधानसभा सीट से आरएलडी उम्मीदवार के तौर पर चुनाव भी लड़ा था.
RLD का युवाओं और पूर्वांचल पर फोकस
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ऐश्वर्य राज सिंह की नियुक्ति केवल संगठनात्मक बदलाव नहीं, बल्कि एक रणनीतिक कदम भी है. हाल के दिनों में युवाओं से जुड़े मुद्दे राजनीतिक विमर्श के केंद्र में रहे हैं. ऐसे में आरएलडी ने युवा चेहरे को आगे कर युवाओं के बीच अपनी पकड़ मजबूत करने की कोशिश की है. इसके साथ ही पार्टी पूर्वांचल में अपने संगठन को विस्तार देना चाहती है, जहां उसकी मौजूदगी पश्चिमी उत्तर प्रदेश की तुलना में कमजोर मानी जाती है.
चुनौती होगी 2027 विधानसभा चुनाव
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में होने हैं और RLD ने अभी से तैयारियां तेज कर दी हैं. नए प्रदेश अध्यक्ष ऐश्वर्य राज सिंह के कंधे पर अब उत्तर प्रदेश में राष्ट्रीय लोक दल की राजनीतिक जमीन को और मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी. नए प्रदेश अध्यक्ष के रूप में ऐश्वर्य राज सिंह के सामने पार्टी संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और पूर्वांचल समेत पूरे प्रदेश में जनाधार बढ़ाने की चुनौती होगी.
