रूस ने भारत के लिए अपने 5वीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट Su-57 को लेकर ऑफर दिया है. इसी के साथ रूस ने R-77M एयर-टू-एयर मिसाइल भी ऑफर की है. जिसके बाद चीन और पाकिस्तान की टेंशन बढ़ गई है.

रूस का भारत को तगड़ा ऑफर
भारत अपने संबंधों को दुनिया के ताकतवर देशों के साथ लगातार मजबूत कर रहा है. दुनिया के कई ताकतवर देश भारत को अपना दोस्त मानते हैं और खतरनाक हथियारों का ऑफर देते रहते हैं. अब भारत को रूस ने उसके 5वीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट Su-57 को लेकर फिर से प्रस्ताव दिया है. इस बार रूस ने सिर्फ फाइटर जेट्स नहीं बल्कि अगली पीढ़ी की R-77M एयर-टू-एयर मिसाइल भी ऑफर की है.
कई विमानों का दिया ऑफर
आपको बता दें कि रूस के इसे चीन और पाकिस्तान के बढ़ते स्टील्थ खतरे का जबाव माना जा रहा है. रूस ने इंडियन एयर फोर्स के लिए 40 से 60 Su-57 फाइटर जेट्स तैयार हालत में देने का प्रस्ताव दिया है. इसके बाद भारत में लगभग 100 अतिरिक्त विमानों का लाइसेंस उत्पादन करने की योजना भी शामिल है. आपको बता दें कि यह पूरा प्रोजेक्ट मेक इन इंडिया को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.
2 सीटों वाला वर्जन किया पेश
रूस ने हाल ही में Su-57 विमान का 2-सीट वर्जन Su-57D को पेश किया है. आपको बता दें कि यह विमान भारतीय वायु सेना की जरूरतों के ज्यादा करीब हो सकता है. भारत लंबे समय से 2 सीटों वाले फाइटर जेट्स को कठिन मिशनों और ड्रोन-टीमिंग ऑपरेशन के लिए काफी बेहतर मानता रहा है. आपको बता दें कि रूस के इस ऑफर के बाद चीन और पाकिस्तान की टेंशन काफी बढ़ गई है.
चीन बढ़ा रहा अपना बेड़ा
रूस का यह ऑफर भारत के सामने उस समय आया है, जब चीन अपने J-20 स्टील्थ फाइटर बेड़े को तेजी के साथ बढ़ रहा है. वहीं पाकिस्तान भी भविष्य में स्टील्थ फाइटर जेट्स को हासिल करने की तैयारी में दिखाई दे रहा है. डिफेंस एक्सपर्ट्स की मानें तो Su-57E भारत के लिए एक ‘इंटरिम स्टील्थ प्लेटफॉर्म’ बन सकता है, जब तक भारत का स्वदेशी AMCA फाइटर सेवा में नहीं आ जाता है.
R-77M मिसाइल की खासियतें
रूस ने अपनी R-77M BVRAAM मिसाइल को खासतौर से Su-57 के लिए बनाया है. इस मिसाइल को विमान के अंदरूनी यानी इंटरनल वेपन बे में रखा जा सकता है. जिसकी मदद से फाइटर जेट की स्टील्थ क्षमता बनी रहती है. इस मिसाइल की मारक क्षमता लगभग 200 किमी के आसपास बताई जा रही है. इस मिसाइल में डुएल-पल्स रॉकेट मोटर टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया गया है.
यह भी पढ़ें- विदर्भ तक पहुंची NEET पेपर लीक की जांच! छात्रों के घर CBI की ताबड़तोड़ छापेमारी; खुल रही परतें
