महाराष्ट्र के नागपुर में एक महिला की शादी के 4 महीनों बाद ही मौत हो गई. महिला ने मरने से पहले अपनी मां को फोन करके कहा था मुझे बचा लो. परिजनों ने ससुराल पक्ष के ऊपर गंभीर आरोप लगाए हैं.

शादी के 4 महीनों बाद महिला की मौत
महाराष्ट्र के नागपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां एक नवविवाहिता की संदिग्ध हालातों में मौत हुई है, जिसने कई गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जानकारी के मुताबिक मृत महिला की पहचान फाजिला जबीन शेख के रूप में की गई. फाजिला की शादी सिर्फ 4 महीनों पहले हुई थी. महिला की मौत के बाद परिजनों ने ससुराल पक्ष के ऊपर कई गंभीर आरोप लगाए हैं.
दहेज के लिए किया प्रताड़ित
बताया जा रहा है कि अमरावती की पहने वाली फाजिला जबीन शेख की 4 महीनों पहले जनवरी 2026 में नागपुर के बोरियापुरा के रहने वाले जुबेर शेख के साथ में हुई थी. आरोप है कि शादी के कुछ दिनों बाद तक हर चीज सामान्य थी, लेकिन उसके बाद दहेज की मांग को लेकर महिला को शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा. परिजनों ने बताया कि 15 मई को फाजिला का फोन आया था.
मरने से पहले किया था फोन
परिजनों ने बताया कि 15 मई को फाजिला ने अपनी मां को फोन किया था, इस दौरान महिला ने रोते हुए कहा था कि ‘मुझे बचा लो… मुझे कुछ भी हो सकता है. कॉल आने के बाद के कुछ समय बाद फोन बंद हो गया. आरोप है कि बाद में ससुराल पक्ष की तरफ से सूचना दी गई कि फाजिला की हार्ट अटैक से मौत हो गई है. जिसके बाद माता-पिता को महिला का शव सौंपने से भी पहले मना कर दिया.
परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत
जिसके बाद अमरावती में शव लाया गया तो गले पर निशान दिखाए दिए. जिसके बाद हत्या की आशंका हुई. पुलिस ने इस मामले में मृतका के भाई की शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया है. शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराया गया. जिसके बाद शुरुआती रिपोर्ट में दम घुटने का कारण सामने आया. इस मामले में परिजनों ने मृतका के पति जुबेर शेख, देवर मोहम्मद इरफान और ससुर जलील शेख को आरोपी बनाया है. इस मामले में पुलिस ने पति और एक आरोपी को हिरासत में लेकर कोर्ट में पेश कर दिया है.
यह भी पढ़ें- चीन-पाकिस्तान के उड़ेंगे तोते! रूस ने भारत को दे दिया तगड़ा ऑफर; IAF को मिलेगी दानव जैसी ताकत
