मध्य प्रदेश के सिवनी से एक विचित्र मामला सामने आ रहा हैं. दरअसल, यहां पर एक पति ने थाने में जाकर अपने पत्नी को उसके प्रेमी के हाथ में सौंप दिया. मामले की चर्चा अभी के समय में पूरे सोशल मीडिया पर हो रही है. वहीं, कई लोग इस मामले की सरहाना कर रहे हैं. तो कई पत्नी को खरीकोटी सुनाते दिखाई दे रहे हैं. बात की जाए अभी के समाज को देखने के बाद में सभी लोगों का कहना हैं कि पति ने बिल्कुल सही किया. ऐसे में पहले आइए जानें क्या हैं पूरा मामला.
कई बार समझाने पर भी नहीं बनी बात
जानकारी के अनुसार शंशाक लखेरा जो कि अहरवाड़ा गांव के निवासी है, उसकी शादी 2024 में अपूर्वा लेखरा के संग में हुई थी. हालांकि, दोनों की शादी के कुछ ही दिन बाद अपूर्वा का गांव में रहने वाले जयदीप के संग में प्रेम संबंध चलने लगा था. दोनों एक दूसरे से छिप-छिप के मिला करते थे. कई बार पति ने समझाया. तो कई बार आसपास के लोगों ने भी उसे समझाया.
लिखित आवेदन देकर सौंपा
हालांकि, जब बात नहीं बनी को तो पत्नी ने 17 अप्रैल को थाने में जाकर अपनी पत्नी को प्रेमी के हाथों लिखित आवेदन कर सौंप दिया. केवलारी थाने में तीनों मौजूद थे. पत्नी ने लिखा का वह अपने प्रेमी के संग में रहना चाहती है. तो वहीं, प्रेमी ने भी लिखित स्वीकार किया कि वह अपूर्वा को अपनी पत्नी बना कर रखना चाहता है. तीनों ने अपनी सहमति से लिखित आवेदन दिया है.
ये भी पढ़ें: केदारनाथ धाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष जोर
