अयोध्या राम मंदिर में विशेष जांच टीम (SIT) ने सोमवार को लगभग 8 घंटों तक जांच की है. इस दौरान टीम ने 3 दर्जन से ज्यादा लोगों से पूछताछ की, जिनमें ट्रस्ट के पदाधिकारी, बैंक कर्मचारी और सेवादार शामिल हैं.

राम मंदिर में SIT की छानबीन
अयोध्या के राम जन्मभूमि मंदिर में दान पात्र से पैसे चोरी के मामले में जांच हो रही है. सोमवार को मंदिर परिसर में दोपहर से देर रात तक विशेष जांच टीम (SIT) ने छानबीन की है. इस दौरान SIT की टीम ने राम मंदिर ट्रस्ट के दान पात्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की है. बताया जा रहा है कि SIT की टीम दोपहर में लगभग 2.50 बजे मंदिर परिसर पहुंची थी और रात 10.30 बजे तक जांच की.
CCTV फुटेज की जांच
टीम ने जांच के दौरान CCTV कैमरों की जांच करते हुए दान पात्रों से निकले नकद की गिनती का स्थलीय निरीक्षण करते हुए ट्रस्ट पदाधिकारियों, बैंक कर्मियों और सेवादारों से लंबी पूछताछ की. आपको बता दें कि टीम ने सबसे पहले दान पात्र पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच की. जिसके बाद टीम ने दान पात्रों से मिली नकदी की गिनती का मौके पर निरीक्षण किया.
8 घंटों तक चली टीम की जांच
इस दौरान टीम ने लगभग 3 दर्जन से ज्यादा लोगों से पूछताछ की है. जिसमें मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी, बैंक कर्मचारी और सेवादार शामिल हैं. टीम अब साल 2021 से अब तक के सभी डॉक्यूमेंट्स की भी जांच कर रही है. आपको बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्रस्ट की मांग पर जांच को लेकर SIT टीम का गठन किया है. जिसके बाद टीम ने मंदिर परिसर में लगभग 8 घंटों तक जांच की है.
गिरफ्तारी को लेकर नहीं हुई पुष्टि
निरीक्षण के दौरान मिलने वाली कमियों पर SIT की टीम ने नाराजगी जताई है. टीम ने मंदिर ट्रस्ट के एक विशेष आमंत्रित सदस्य से लगभग 2 घंटों तक पूछताछ की है. हालांकि अभी तक किसी गिरफ्तारी को लेकर मंदिर ट्रस्ट, जिला प्रशासन या SIT की तरफ से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है. आपको बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान के बाद यह मामला चर्चा में आया था.
यह भी पढ़ें- सरकार ने लगाई Telegram पर अस्थायी रोक! RE-NEET Exam के कारण लिया फैसला; NTA की सिफारिश के बाद आदेश
