Greater Noida: ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र स्थित कलाधाम सोसायटी के पास शनिवार शाम एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है. ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क क्षेत्र में शनिवार शाम को एक छह वर्षीय बच्चे की 15 फीट गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. शनिवार को अव्यान अन्य बच्चों के साथ कलाधाम सोसायटी के पास खेल रहा था. मृतक बच्चे की पहचान अव्यान के रूप में हुई है, जो केंद्रीय विद्यालय के उप प्रधानाचार्य (वाइस प्रिंसिपल का बेटा था.
खेलते-खेलते अचानक गड्ढे में गिरा मासूम
जानकारी के अनुसार, शनिवार शाम करीब 6:30 बजे अव्यान अन्य बच्चों के साथ कलाधाम सोसायटी के पास खेल रहा था. शनिवार को अव्यान अन्य बच्चों के साथ कलाधाम सोसायटी के पास खेल रहा था. शाम करीब 6:30 बजे एक बच्चे ने उन्हें अव्यान के डूबने की सूचना दी. खेलते-खेलते वह पास में ही बोरिंग के लिए खोदे गए 15 फीट गहरे गड्ढे के करीब पहुँच गया, जो हालिया बारिश के पानी से लबालब भरा हुआ था. यह गड्ढा प्राधिकरण द्वारा बोरिंग के लिए खोदा गया था और बारिश के पानी से भरा हुआ था. खेलते-खेलते वह बारिश के पानी से भरे गहरे गड्ढे के पास पहुंच गया और अचानक उसमें गिर गया. अचानक पैर फिसलने से अव्यान गहरे पानी में समा गया. साथ में खेल रहे बच्चों के रोने और शोर मचाने पर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए दौड़े.
तीन लोगों ने गड्ढे में उतरकर निकाला बाहर
चश्मदीद प्रांजल ने बताया कि एक बच्चे से सूचना मिलने के बाद तीन स्थानीय निवासी तुरंत गड्ढे में उतरे और कड़ी मशक्कत के बाद अव्यान को बाहर निकाला. मासूम को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.
प्राधिकरण की लापरवाही पर भड़के लोग
स्थानीय निवासियों का आरोप है कि यह गड्ढा कई दिनों पहले प्राधिकरण द्वारा बोरिंग कार्य के लिए खोदा गया था, लेकिन काम रुकने के बाद इसे खुला छोड़ दिया गया. बारिश के बाद इसमें पानी भर गया था, इसके बावजूद सुरक्षा के लिए न तो कोई बैरिकेडिंग की गई थी और न ही कोई चेतावनी बोर्ड लगाया गया था। लोगों का कहना है कि प्राधिकरण की इस आपराधिक लापरवाही की वजह से ही मासूम की जान गई है.
जांच में जुटा प्रशासन
घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम आशुतोष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे. उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुँचकर जांच-पड़ताल की जा रही . उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें सूचना मिली थी और मौके पर जांच पड़ताल की जा रही है. वहीं स्थानीय निवासियों ने क्षेत्र के सभी खुले गड्ढों की तुरंत बैरिकेडिंग करने, चेतावनी बोर्ड लगाने और दोषी अधिकारियों व ठेकेदार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है.
ये भी पढ़ें: CJP की 3 मांगों पर झुकी सरकार: जानिए समझौते के बाद कैसे खत्म हुआ जंतर-मंतर पर छात्रों का आंदोलन
