कर्नाटक सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है, जिससे की वहां के माता पिता काफी खुश दिखाई दे रहे हैं. दरअसल, सरकार ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए सोशल मीडिया के प्रयोग पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बजट के भाषण के दौरान कहा कि बच्चों की सीखने की क्षमता के कम होने, मानसिक सेहत पर बुरा असर और सोशल मीडिया जैसे डिजिटल प्लेटफार्म की लत को देखते हुए ये फैसला लिया जा रहा हैं.
बच्चों के दिमाग पर पड़ा गहरा असर- नहीं होगी अनदेखी
सरकार का कहना है कि डिजिटल प्लेटफार्म पर बच्चों के ज्यादा देर के स्क्रीन टाइम उनके दिमाग पर गहरा असर डाल रहे हैं. इसी कारण से 16 साल के कम उम्र के बच्चों को इस से दूर रखने के लिए ये फैसला लिया गया हैं.
बजट पेश करते समय की घोषणा
इसी कारण से बच्चों में सोशल मीडिया के गलत प्रभाव को देखते हुए मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कर्नाटक में 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर बैन लगा दिया है. बता दें कि पिछले ही महीने सिद्धारमैया ने बेंगलुरु में आयोजित कुलपति सम्मेलन में कुलपतियों से इसकी राय मांगी थी. जिसके बाद सीएम ने ये फैसला लिया है. उन्होंने 6 मार्च दिन शुक्रवार को राज्य के बजट को पेश करते हुए इसकी घोषणा की है.
