उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर की गोली मारकर हत्या कर दी गई. डॉक्टर के उसके अस्पताल के अंदर ही गोली मारी गई. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.
अस्पताल के अंदर डॉक्टर की हत्या
उत्तर प्रदेश के बिजनौर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. बिजनौर जिले में एक प्राइवेट अस्पताल के अंदर ही एक डॉक्टर की हत्या कर दी गई. पूरी घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है. इस घटना के बाद से पूरे इलाके में दहशत माहौल बना हुआ है. बताया जा रहा है कि मृत डॉक्टर काफी लंबे समय से इलाके में प्रैक्टिस कर रहा था और लोगों के बीच में उसकी अच्छी पहचान हो गई थी.
खुद का अस्पताल चलाता था डॉक्टर
अस्पताल के अंदर इस तरह की घटना होने के बाद में मरीजों और स्टाफ के अंदर डर भर गया है. पुलिस ने मृत डॉक्टर की पहचान 45 साल के राजकुमार के रूप में की है. बताया जा रहा है कि राजकुमार नगिना के धामपुर रोड पर मौजूद शिवालय हेल्थ केयर नाम के एक प्राइवेट अस्पताल का संचालन करता था. गुरुवार को वे अस्पताल में मरीजों को देख रहे थे, इसी दौरान वहां एक व्यक्ति पहुंचा और उसने डॉक्टर के गोली मार दी.
वारदात के बाद आरोपी फरार
डॉक्टर के गोली लगने के बाद वह घायल हो गया, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया. पुलिस ने मामले में जानकारी देते हुए बताया कि वह अस्पताल के बाहर से मोटरसाइकिल पर सवार होकर फरार हुआ है. यह पूरी घटना इतनी तेजी के साथ हुई कि किसी को कुछ समझ ही नहीं आया. जैसे ही इस घटना की जानकारी पुलिस को लगी, तो टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी.
मामले में जांच कर रही पुलिस
पुलिस इस मामले में जांच करते हुए अस्पताल और आसपास के इलाकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. अधिकारियों का कहना है कि आरोपी की तलाश लगातार की जा रही है. पुलिस ने घटना के बाद से ही इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. आसपास के लोगों से पूछताछ करके वारदात के पीछे की वजह पता करने की कोशिश की जा रही है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
यह भी पढ़ें- बिहार की सियासत में आ रहा बदलाव! नीतीश के बेटे निशांत के हाथों में सौंपी जा सकती JDU की कमान, बैठक में होगा फैसला
