पंजाब के जगराओं से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर एक बेटे ने अपने पिता की मामूली घरेलू विवाद के कारण हत्या कर दी है. मृत व्यक्ति की पहचान हरजिंदर सिंह के रूप में की गई है. वहीं, आरोपी बेटे की पहचान जसकरण सिंह के रूप में की गई है. मामला जगराओं के सिधवां बेट थाना क्षेत्र के गांव जड़ी का है.
पारिवारिक विवाद ने लिया खतरनाक मोड़
जानकारी के मुताबिक मृतक मंगलवार के दिन पर गांव में एक टूर्नामेंट देखकर घर वापस लौटा था. हरजिंदर सिंह के भतीजे कुलजिंदर सिंह को बुधवार दोपहर तक दरवाजा न खुलने पर शक हुआ, जिसके बाद में उसने दीवार को फांदा. दीवार फांद के अंदर जाने पर वहां उसने अपने चाचा का शरीर खून से लथपथ पाया. पूरी घटना की जानकारी सिंधवा बेट पुलिस को दी गई, जिसके बाद आरोपी बेटे जसकरण सिंह को हिरासत में ले लिया गया. शुरूआती जांच पारिवारिक विवाद को देखते हुए मामला हत्या का लग रहा है. हरजिंदर सिंह ने अपनी पहली पत्नी की मृत्यु के बाद में दूसरी शादी कर ली थी. एक बेटा विदेश में रह रहा है. वहीं, एक बेटा किसान है. मृतक की पत्नी और बेटा ज्यादातर उससे लड़ा करते थे. इसी कारण से कई दिनों से वह लोग घर से दूर भी रहने लगे थे. परिवार के सभी सदस्यों ने मृतक के बेटे जसकरण सिंह पर हत्या का आरोप लगाया है.
मामले की हर एंगल से छानबीन
वहीं, मां और बेटे का कहना हैं कि जिस समय यह घटना हुई, वह दोनों घर में मौजूद नहीं थे. मृतक घर में अकेले था. हालांकि, पुलिस ने बेटे को हिरासत में लेकर मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही शव अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फोरेसिंक टीम को मौके पर बुलाकर पूरे मामले की छानबीन की जा रही है.
ये भी पढ़ें: Uttarakhand Cabinet: उत्तराखंड में धामी कैबिनेट का हुआ विस्तार, इन 5 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
