Ayodhya News: राम मंदिर को बम से उड़ाने की साज़िश में सहारनपुर के युवक को कर्नाटक के दावणगेरे से गिरफ्तार किया है. सुहैल के मोबाईल से पाकिस्तान के नंबर, संदिग्ध व्हाट्सऐप ग्रुप, हथियारों के साथ फोटो भी मिले हैं. कर्नाटक पुलिस ने उत्तर प्रदेश के सुहेल को आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े होने और पाकिस्तान स्थित एक समूह के संपर्क में रहने के संदेह में गिरफ्तार किया है. सुहैल यूपी के सहारनपुर के गंगोह थाना क्षेत्र के लखनौती गांव का निवासी बताया जाता है. सुहैल फिलहाल हरिहर के पास औद्योगिक क्षेत्र की फैक्ट्री में पेंटर के रूप में काम कर रहा था और सामान्य मजदूर की तरह रहकर अपनी पहचान छिपाए हुए था.
पूछताछ में कई खुलासे
आरोपी से एटीएस और पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो उसने खुलासा किया कि अयोध्या के राम मंदिर में बम विस्फोट करने की साजिश कर रहे थे.आरोपी के मोबाइल फोन से पाकिस्तान के नंबर, कुछ संदिग्ध व्हाट्सएप ग्रुप और हथियारों के साथ लिए गए फोटो मिले हैं.आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज करके पूछताछ शुरू की गई है.
यूपी के सहारनपुर का रहने वाला है सुहैल
आरोपी के संबंध में यूपी सरकार को भी सूचना भेजी गई है. इसके बाद सहारनपुर में भी छानबीन शुरू की गई है.पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मोबाइल डाटा और इंटरनेट मीडिया गतिविधियों का विश्लेषण किया जा रहा है, ताकि उसके संपर्कों और गतिविधियों की पूरी जानकारी सामने आ सके.सुहैल यूपी के सहारनपुर के लखनौती गांव का रहने वाला है.
15 दिन के भीतर तीसरी गिरफ्तारी
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस गिरफ्तारी के साथ ही सुहैल पिछले पंद्रह दिनों में राज्य में गिरफ्तार किया गया तीसरा संदिग्ध आतंकी बन गया है. पुलिस सूत्रों के अनुसार, यह गिरफ्तारी 4 जून को पकड़े गए दो संदिग्ध आतंकियों से पूछताछ के दौरान मिले सुरागों के आधार पर की गई.
ये भी पढ़ें: वेनेजुएला में 100 साल बाद आया सबसे शक्तिशाली भूकंप, 1 लाख मौतों की संभावना, सुनामी का अलर्ट जारी
