UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में आज 25 जून 2026 को मानसून की आहट के साथ मौसम का मिला-जुला रूप देखने को मिलेगा. मौसम विभाग के अनुसार कई जिलों में मूसलाधार बारिश, आंधी-तूफान और बिजली कड़कने की चेतावनी जारी की गई है तो पूर्वी यूपी के कुछ इलाकों में अभी भी लू (Heatwave) का असर बना रह सकता है.
यूपी में बारिश-आंधी का अलर्ट
पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश के अनेक जिलों में गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने और भारी वर्षा होने के आसार हैं. लखनऊ और आसपास के क्षेत्रों में अधिकतम तापमान 38°C से 40°C के आसपास रहने का अनुमान है. बुलंदशहर, मथुरा, आगरा, मथुरा, झांसी, फिरोजाबाद, झांसी, ललितपुर, कानपुर, हमीरपुर, आजमगढ़, हापुड़,पीलीभीत, रायबरेली, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज में मध्यम से भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने की संभावना है.
जानिए पूर्वी यूपी में तपिश
पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में उमस भरी गर्मी और लू की स्थिति बनी रहेगी. मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, उत्तर प्रदेश में मानसून के पूरी तरह प्रवेश करने की तारीख 28 जून 2026 तय की गई है.
नोएडा-गाजियाबाद का मौसम
नोएडा और गौतम बुद्ध नगर इलाके में आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है.हालांकि 24 तारीख को यहां 74 किमी/घंटे की रफ़्तार वाली तेज़ हवाएं दर्ज की गई थीं, लेकिन 25 जून के लिए भारी बारिश की कोई विशेष चेतावनी नहीं है. गाजियाबाद में भी मौसम नोएडा जैसा ही रहने की उम्मीद है.
लखनऊ समेत इन जिलों का मौसम
लखनऊ और इसके आस-पास के इलाकों में लू की चेतावनी जारी की गई है. कानपुर नगर और कानपुर देहात के क्षेत्रों में मौसम मिलाजुला रहेगा.यहां बारिश की छिटपुट संभावना बनी हुई है, लेकिन उमस और गर्मी का असर भी देखने को मिलेगा. अयोध्या संभाग में भी तापमान सामान्य से अधिक बना रहेगा.25 जून को यहां गर्मी का असर रहेगा, हालांकि शाम तक मौसम में हल्के बदलाव की उम्मीद की जा सकती है. गोरखपुर और संत कबीर नगर बेल्ट में पिछले 24 घंटों में लू जैसी स्थिति थी.25 जून को यहां तापमान थोड़ा स्थिर रहेगा, लेकिन गर्मी से पूरी राहत मिलने के आसार नहीं हैं.बुंदेलखंड के झांसी और ललितपुर इलाके में भी 25 जून को आंशिक बादल दिख सकते हैं, लेकिन गर्मी का असर पूरी तरह हावी रहेगा.
जानिए तापमान का हाल
उत्तर प्रदेश में आज, 25 जून 2026 को अधिकतम तापमान 39°C से 41°C के बीच रहने का अनुमान है. वर्तमान में मौसम में तपिश और उमस बनी हुई है, लेकिन राज्य में 27-28 जून से मानसून की झमाझम बारिश शुरू होने की प्रबल संभावना है.
कहां सबसे गर्म और सबसे ठंडा दिन?
पिछले 24 घंटों में यूपी का बांदा जिला सबसे गर्म रहा, जहां अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान हरदोई में दर्ज किया गया, जो 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा.
ये भी पढ़ें: सपा नेता आज़म खान को बड़ा झटका, जौहर ट्रस्ट का चैरिटेबल दर्जा रद, करोड़ों की गड़बड़ी में आयकर विभाग का एक्शन
