टाइगर श्रॉफ पर गोलीबारी की घटना के दौरान उनके ड्राइवर और एक युवक को गोली लग गई. जिसके बाद घायल युवक की सर्जरी कर गोली निकाल दी गई है. फ़िलहाल उसकी हालत स्थिर बताइ जा रही है. घायल युवक को लगातार इलाज किया जा रहा है.
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में दो लोग घायल भी हुए हैं. इनमें से गोली लगने से घायल उमेश चौहान का मुंबई के KEM अस्पताल में इलाज जारी है. अस्पताल प्रशासन की ओर से 21 अक्टूबर को जारी मेडिकल अपडेट के मुताबिक, सुबह 8 बजे सर्जरी कर उनके शरीर से गोली निकाल दी गई. फिलहाल वे अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में हैं.
CVTS ऑपरेशन थिएटर में हुई सर्जरी
जानकारी के मुताबिक़ कार्डियोवैस्कुलर एंड थोरेसिक सर्जरी (CVTS) ऑपरेशन थिएटर में सुबह 8 बजे हुई सर्जरी के दौरान जनरल एनेस्थीसिया देकर गोली निकाली गई. बताया जा रहा है कि ऑपरेशन CVTS विभाग के प्रमुख डॉ. उदय एकनाथ जाधव और सर्जरी विभाग के यूनिट प्रमुख डॉ. राम प्रजापति ने किया. प्रक्रिया पूरी होने के बाद उमेश चौहान को पोस्ट-ऑपरेटिव निगरानी और मॉनिटरिंग के लिए ESR इंटेंसिव केयर यूनिट में शिफ्ट किया गया.
स्थिर बताई जा रही हालत
अस्पताल के मुताबिक उमेश चौहान ने सर्जरी को अच्छी तरह सहन किया. फिलहाल उनके स्वास्थ्य के सभी महत्वपूर्ण संकेत स्थिर हैं और डॉक्टर लगातार उन पर नजर रखे हुए हैं. बताया जा रहा है कि गोली शरीर के एक संवेदनशील हिस्से में फंसी हुई थी, इसलिए डॉक्टर जल्दबाजी में कोई कदम नहीं उठाना चाहते थे. विशेषज्ञों से सलाह लेने और पूरी मेडिकल जांच के बाद सर्जरी करने का फैसला लिया गया. अब फिलहाल उनके शरीर से गोली निकाल दी गई है.
मिलने आया था उमेश
आपको बता दें कि पूरी घटना रविवार शाम मुंबई के जुहू इलाके में हुई. उस समय टाइगर श्रॉफ फुटबॉल ग्राउंड पर पहुंचे थे. वहां उमेश चौहान भी मौजूद थे, जो अभिनेता से मिलना चाहते थे. इसी दौरान, टाइगर की कार के पास खड़े उमेश को एक गोली लग गई. बाइक सवार तीन लोगों ने टाइगर पर सात राउंड गोलियां चलाई थीं. हालांकि बाद में आरोपियों को कोटा से गिरफ्तार कर लिया गया.
ड्राइवर और उमेश को लगी थी गोली
हालांकि गोलीबारी की इस घटना में टाइगर श्रॉफ तो सुरक्षित रहे, लेकिन उनकी कार के ड्राइवर और व्लॉगर उमेश चौहान घायल हो गए. उमेश के शरीर में एक गोली फंस गई थी, जिसे बुधवार को सर्जरी के जरिए निकाल दिया गया. फिलहाल वे अस्पताल में डॉक्टरों की देखरेख में हैं. अब उनका हालत स्थिर बतायी जा रही है.
