अमेरिका और ईरान के बीच का तनाव शांत होने का नाम नहीं ले रहा है. एक तरफ ईरान ने हार्मुज को पूरी तरह बंद कर देश के लिए चिंता बढ़ा दी है. तो दूसरी तरफ अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप के पोस्ट ने विश्व में जंग को लेकर हो रही हलचल को और तेज कर दिया है.
आज रात करेगा बड़ा हमला
दरअसल, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रप के बयान ने सभी देशों को चिंता में डाल दिया है. अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा हैं कि 11 जून की रात में अमेरिका ईरान पर जबरदस्त हमला करेगा. अमेरिका और ईरान युद्ध के बीच में ऐसा बयान आना काफी चिंताजनक है. ट्रंप द्वारा यह धमकी हमले के कुछ घंटे पहले दी गई है. उन्होंने पोस्ट के जरिए इसका संदेश दिया है. पोस्ट में कहा गया हैं कि ‘अमेरिका आज यानी की 11 जून की रात में ईरान पर जबरदस्त हमला करने वाला है. ईरान की एयर फोर्स, नेवी, रडार, डिफेंस और एंटी-एयरक्राफ़्ट और ज्यादातर हमला करने वाली क्षमता पूरी तरीके से खत्म हो गई है. आने वाले कुछ दिन में कभी भी खार्ग आइलैंड और तेल से संबंधित दूसरे इंफ़्रास्ट्रक्चर पर कब्जा कर लिया जाएगा. साथ ही उनके तेल एवं गैस के बाजार पर भी पूरी तरीके से कंट्रोल कर लिया जाएगा. यह ठीक वैसे ही है, जैसा वेनेज़ुएला मामले में हुआ था. वेनेज़ुएला मामले में किया जाने वाला काम अमेरिका और इस देश दोनों के लिए अहम था.’
ईरान के किया स्ट्रेट ऑफ हार्मुज बंद
बता दें कि सुबह सुबह ही खबर सामने आई थी कि ईरान ने स्ट्रेट ऑफ हार्मुज बंद कर दिया है. जो देश वहां से जाने की कोशिश करेगा, उस पर हमला किया जाएगा. इसी कारण से भारत सहित कई देश पूरी तरीके से चिंता में डूब चुके थे. हालांकि, अब सभी देशों की नजर आज रात पर टिकी हुई है.
ये भी पढ़ें: गुरु रंधावा के जिम पर हमला, बाइक सवार बदमाशों ने बरसाई गोलियां, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी!
