UBSE यानी की उत्तराखंड बोर्ड ऑफ एजुकेशन ने 10वीं और 12वीं के विद्यार्थियों का इंतजार खत्म कर दिया है. दरअसल, UBSE ने बोर्ड की परीक्षाओं का टाइम टेबल जारी कर दिया है. इस बार बोर्ड की परीक्षाओं को 21 फरवरी 2026 से लेकर 20 मार्च 2026 तक राज्य के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर करवाया जाएगा. व्यवहारिक परीक्षाएं 16 जनवरी से 15 फरवरी तक में आयोजित की जाएगी. ये सारी परीक्षाएं निर्धारित परीक्षा केंद्रो पर की जाती है.
कक्षा 10वीं का 2026 टाइमटेबल
बता दें कि कक्षा 10वीं परीक्षाओं की शुरूआत 23 फरवरी 2026 में आयोजित होगी. इस दिन पर अंग्रेजी, हिंदी और हिंदुस्तानी संगीत की परीक्षा होगी.
24 फरवरी-टाइपिंग (अंग्रेजी या हिंदी), हिंदुस्तानी संगीत (मधुर)
27 फरवरी-अंकशास्त्र
28 फरवरी – गृह विज्ञान, गायन,ताल वाद्य
7 मार्च- विज्ञान
9 मार्च-अंग्रेजी, बंगाली, पंजाबी
11 मार्च-सामाजिक विज्ञान
12 मार्च-उर्दू
14 मार्च-अंग्रेजी
16 मार्च-संस्कृत
17 मार्च-व्यावसायिक पहलू, खाता बही, रंजन काला , कृषि और लेखांकन
18 मार्च-सूचना प्राद्योगिकी
23 मार्च-गायन, ताल वाद्य
कक्षा 12वीं परीक्षा का टाइम टेबल
उत्तराखंड में 12वीं की परीक्षाएं 21 फरवरी 2026 से होगी. सबसे पहला एग्जाम पेंटिग का होगा.
23 फरवरी- हिंदी, कृषि हिंदी
24 फरवरी-गायन, ताल वाद्य
25 फरवरी-जीव विज्ञान
26 फरवरी-अर्थशास्त्र
28 फरवरी-मनोविज्ञान, कृषि भौतिकी, जलवायु विज्ञान, गणित, कृषि प्राणी विज्ञान, समाजशास्त्र
6 मार्च- भौतिकी, राजनीति विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र, कृषि वनस्पति विज्ञान
7 मार्च- वाणिज्यिक व्यापार
9 मार्च -रसायन विज्ञान, समाजशास्त्र, पशुपालन चिकित्सा, कृषि अभियांत्रिकी
10 मार्च-कंप्यूटर और सैन्य विज्ञान विज्ञान
11 मार्च-अंग्रेजी
12 मार्च-भूगोल, कृषि गणित, प्राथमिक सांख्यिकी, भूविज्ञान, लेखांकन, कृषि रसायन विज्ञान
14 मार्च-गृह विज्ञान
16 मार्च-व्यवसाय अध्ययन, इतिहास
18 मार्च-अंग्रेजी
20 मार्च-उर्दू, संस्कृत, पंजाबी
इन बातों का ध्यान रखें
बोर्ड के आधिकारिक नोटिस पर ध्यान रखें
टाइम टेबल के अनुसार परीक्षाओं की तैयारी करें.
एडमिट कार्ड के लिए बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर ध्यान रखें.
यह जानकारी बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर दर्ज की गई है. किसी भी तरीके की अन्य जानकारी के लिए इनकी अधिकारिक वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन को देखते रहें. हालांकि, इस समय देश भर में सभी छात्रों की परीक्षा का आयोजन होता है. अगर आपको डमी एग्जाम पेपर चाहिए पिछले साल के तो आप वह भी यहां से आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं. इसके अलावा हर डेटशीट में दिए एग्जाम के हिसाब से ही पेपरों की तैयारियां करें. बोर्ड की परीक्षा में अच्छे से तैयारी करने के लिए आप एक मास्टर प्लान भी तैयार कर सकते हैं. हर पेपर की पढ़ाई के लिए विषय को रिवाइस करते रहें. कोशिश करें की परीक्षा से पहले आप सभी एग्जाम की तैयारी कर लें. ताकि आपको परीक्षा से पहले ज्यादा तनाव न हो. किसी भी प्रकार की ऐसी चीज न खाएं, जिससे आप बीमार पड़ जाएं वरना आपको पढ़ाई करने में दिक्कत होगी. ठंड से भी अपने शरीर का बचाव रखें.
ये भी पढे़ं: Voter ID से नहीं जुड़ा आपका मोबाइल नंबर? घर बैठकर तुरंत ही करें लिंक, जानें अपडेट करने की सबसे आसान प्रक्रिया
