B.Ed. Combined Entrance Exam Result: उत्तर प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों और महाविद्यालयों में दो वर्षीय बीएड (B.Ed.) पाठ्यक्रम में दाखिला लेने की रेस में शामिल लाखों अभ्यर्थियों के लिए एक बड़ी खबर है. प्रदेश में आयोजित हुई बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम आज (17 जून) को आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया जाएगा. रिजल्ट जारी होने के बाद सफल अभ्यर्थियों के लिए काउंसलिंग का दौर शुरू हो जाएगा. काउंसलिंग में मिली रैंक और चॉइस लॉकिंग के आधार पर ही कॉलेजों में मिलेगा दाखिला।
31 मई को हुई थी प्रवेश परीक्षा
गौरतलब है कि इस साल बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का आयोजन बेहद कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच बीते 31 मई को किया गया था. प्रदेश के सभी प्रमुख जिलों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर लाखों परीक्षार्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी. परीक्षा संपन्न होने के बाद से ही अभ्यर्थी लगातार अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे, जिसे आज आधिकारिक वेबसाइट पर लाइव कर दिया जाएगा.
रिजल्ट के बाद काउंसलिंग की दौड़
परीक्षा आयोजक विश्वविद्यालय के अधिकारियों के मुताबिक, आज परिणाम जारी होने के तुरंत बाद काउंसलिंग का पूरा शेड्यूल और गाइडलाइंस जारी कर दी जाएंगी. इस काउंसलिंग प्रक्रिया के आधार पर ही अभ्यर्थियों को उनकी रैंक और पसंद के अनुसार उत्तर प्रदेश के विभिन्न सरकारी, एडेड और निजी बीएड महाविद्यालयों में सीटें आवंटित (प्रवेश) की जाएंगी. अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे काउंसलिंग के लिए अपने जरूरी शैक्षणिक और जाति/आय प्रमाण पत्र पहले से ही तैयार रखें.
आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें
अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे परिणाम जारी होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें, ताकि काउंसलिंग कार्यक्रम, दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश से संबंधित सभी महत्वपूर्ण सूचनाएं समय पर प्राप्त हो सकें। बीएड पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया का सफलतापूर्वक पूरा करना अनिवार्य होगा.
ये भी पढ़ें: यूपी में माफिया और अपराध पर समझौता नहीं; CM योगी बोले- “अपराधियों का अंत करना मेरे सबसे पसंदीदा विषयों में से एक”
