UP Politics: उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन में बड़े बदलाव को लेकर दिल्ली में हाई-लेवल बैठकों का सिलसिला जारी है, जो अगले दो दिन और चल सकता है.

UP BJP: उत्तर प्रदेश में योगी कैबिनेट विस्तार के बाद अब यूपी भाजपा संगठन की नई टीम के गठन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है. कल के बाद कभी भी यूपी भाजपा संगठन में बड़ा फेरबदल हो सकता है. दिल्ली में यूपी भाजपा संगठन को लेकर निर्णायक बैठक हो सकती है. भाजपा प्रदेश संगठन में बदलाव को लेकर चल रही बैठकों का दौर अभी दो दिन और चलेगा.
कभी भी आ सकती है लिस्ट
सूत्रों के अनुसार, आज होने वाली अंतिम बैठक में संगठन की नई सूची पर अंतिम मुहर लग सकती है, जिसे सोमवार या मंगलवार तक आधिकारिक तौर पर जारी किया जा सकता है. प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने राष्ट्रीय महामंत्री विनोद तावड़े के साथ दो घंटे से अधिक समय तक यूपी संगठन की सूची को लेकर मंथन कर चुके हैं.
लखनऊ से लेकर दिल्ली तक बैठकों का दौरा
प्रदेश स्तर पर संगठन में महामंत्री, उपाध्यक्ष मंत्री के अलावा प्रवक्ता, मीडिया और युवा, अल्पसंख्यक और किसान मोर्चा के अध्यक्षों के साथ ही छह क्षेत्रीय अध्यक्षों की नियुक्ति को लेकर लखनऊ से लेकर दिल्ली तक कई दौर की बैठकें हो चुकी है. प्रस्तावित नामों की सूची पर अंमित मुहर लगवाने के लिए प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री संगठन पिछले तीन दिनों से दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं.
