उत्तर प्रदेश के लाखों छात्रों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. बता दें कि धीरे-धीरे सभी बोर्ड अब रिजल्ट निकालते दिखाई दे रहे हैं. ऐसे में उत्तर प्रदेश में भी रिजल्ट की तैयारी अब पूरी हो चुकी है. कई रिपोर्ट के मुताबिक रिजल्ट की सारी तैयारियां पूरी हो चुकी है. इस हफ्ते तक रिजल्ट निकलने की संभावना जताई जा रही है.
दरअसल, बताया जा रहा हैं कि कॉपियों की जांच प्रक्रिया पूरी हो गई है. साथ ही स्कूलों द्वारा इंटरनल और प्रैक्टिकल मार्क्स को भी अपलोड कर जा चुका है. बता दें कि रिजल्ट की घोषणा प्रेस कॉन्फ्रेंस के द्वारा की जाएगी. उसमें टॉपर्स लिस्ट और उनके प्रतिशत की जानकारी भी दी जाएगी.
कैसे चेक करें UP Board Result 2026
आपको सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर जाना है. उसके बाद में UP Board 10th Result 2026 वाले सेक्शन पर क्लिक करना है. इसके बाद आपको उसमें मांगी जाने वाली सारी जानकारियों को भरना हैं. सभी जानकारियों को भरने के बाद में रिजल्ट को सबमिट कर दें. सबमिट करते ही आपका रिजल्ट आपको आपकी स्क्रीन पर दिखाई दे जाएगा.
अगर आप 12वीं के छात्र है, तो आपको UP Board 12th Result 2026 वाले सेक्शन पर क्लिक कर लेना है. उसके बाद में उसमें पूछी जाने वाली जानकारी को भर लें. अंत में उसका प्रिंटआउट जरूर निकलवा लें.
बता दें कि किसी तरीके की दिक्कत आने पर आप SMS के जरिए भी रिजल्ट को चेक कर सकते हैं. अगर आप क्लास 10 में है तो UP10ROLLNUMBER टाइप करें और अगर क्लास 12 में है तो UP12ROLLNUMBER टाइप करें. उसके बाद में उसे 56263 नंबर पर भेज दें. आपको आपका रिजल्ट उसमें दिखाई दे जाएगा.
ये भी पढ़ें: जम्मू कश्मीर ने जारी किया 10वीं का रिजल्ट, जानें छात्र और छात्रा में किसने मारी बाजी
