Uttar Pradesh Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश में आज 10 मई को मंत्रिमंडल विस्तार होना अब तय हो गया है. बताया जा रहा है कि, आज दोपहर 3:00 बजे 8 से 9 नए मंत्री शपथ लेंगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार शाम को राज्यपाल से मुलाकात की. कुछ मंत्रियों को कैबिनेट से हटाया भी जा सकता है. सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि रविवार शाम 4 से 6 बजे के बीच मंत्रिमंडल विस्तार हो सकता है. सूत्रों के अनुसार सपा की बागी विधायक पूजा पाल भी मंत्री बन सकती हैं.इस बीच सुरक्षा अलर्ट कर दी गई है.
योगी सरकार का दूसरा कैबिनेट विस्तार
योगी सरकार का दूसरा कैबिनेट विस्तार आज शाम तक हो सकता है. 8 से 10 मंत्री शपथ ले सकते हैं. कुछ मंत्रियों की छुट्टी भी हो सकती है, कुछ के विभाग भी बदले जा सकते हैं. सपा से बगावत करने वाले विधायक मनोज पांडेय और पूजा पाल का मंत्री बनना लगभग तय है. जाट समाज से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी को जगह मिल सकती है. इसके साथ ही कृष्णा पासवान, अशोक कटारिया, मनोज पाण्डे, भूपेंद्र चौधरी और रोमी साहनी का भी नाम मंत्री बनने के लिए सामने आया है. नाई समाज से एमएलसी रामचंद्र प्रधान को भी मौका मिल सकता है. ब्राह्मण समाज से पूर्व मंत्री श्रीकांत शर्मा, भाजपा के प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला भी मंत्री पद की दौड़ में हैं.
यूपी सरकार में मंत्री बनने वाले संभावित चेहरे
1- भूपेंद्र चौधरी – जाट (ओबीसी) – पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और एमएलसी – मुरादाबाद के रहने वाले
2- मनोज पांडेय – ब्राह्मण (सवर्ण) – सपा के बागी और रायबरेली की ऊंचाहार से विधायक
3- पूजा पाल – पाल (ओबीसी) – सपा की बाग़ी और कौशांबी के चायल से विधायक
4- अशोक कटारिया – गुर्जर (ओबीसी) – एमएलसी – बिजनौर के रहने वाले
5- कृष्णा पासवान – पासी (एससी) – फतेहपुर की खागा से विधायक
6- सुरेश पासी – पासी (एससी) – पासी समाज से अमेठी के जगदीशपुर से विधायक
7- सुरेंद्र दिलेर – वाल्मीकि (एससी) – अलीगढ़ की खैर से विधायक
8- आशीष सिंह आशु – कुर्मी (ओबीसी) – हरदोई की मल्लवाँ से विधायक
9.राजेश्वर सिंह
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमंडल में 6 मंत्रियों की जगह खाली है. कैबिनेट में इस समय 54 मंत्री हैं. ऐसी संभावना है कि अब सरकार में कुल 60 मंत्री हो सकते हैं.
