उत्तर प्रदेश में लोगों के लिए सफर को और सुविधाजनक बनाने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है. इस फैसले में बस सेवा को और बेहतर किया जा रहा है. यह फैसला परिवहन राज्यमंत्री दयाशंकर सिंह ने लिया है. दरअसल, उन्होंने बसों की तकनीकी और भौतिकी जांच के लिए निर्देश जारी किए है.
क्या है निर्देश-
परिवहन राज्यमंत्री ने कहा हैं कि किसी भी तरीके की कमी मिलने पर उसे प्राथमिकता में लिया जाए और तुरंत बस की मरम्मत कराई जाए. पूरी तरीके से फिट बसों को सड़कों पर उतारा जाए. बस अड्डों पर यात्रियों के लिए बैठने की सुविधा बनाई जाए. भीषण गर्मी में साफ पीने वाले पानी के साथ साफ शौचालय की भी व्यवस्था कराई जाए. यात्रियों को सफर करने में असुविधा न हो. इसी कारण से बसों का संचालन हर समय होते रहना चाहिए.
बस अड्डों पर यात्रियों के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की जाए और गर्मी के दौरान स्वच्छ पेयजल के साथ शौचालय की भी व्यवस्था करने के सख्त निर्देश दिए हैं.
यात्रियों को मिलेगी पूरी सुविधा
परिवहन विभाग अब सार्वजनिक बस सेवा से यात्रियों को सुविधा देने की कोशिश कर रही है. इसे लेकर के निर्देश भी जारी कर दिया गया है. एक तरफ पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़त, दूसरी तरफ परिवहन निगम जनता को सुविधा देने की कोशिश कर रही है.
साथ ही निर्देश में साफ तौर पर कहा गया हैं कि न ही फटी हुई सीट और न ही टूटे हुए शीशे वाली बस चलेगी. बस स्टेशन पर चूने का छिड़काव होना चाहिए और साफ-सफाई का नियमित ध्यान रखना चाहिए. सभी चालक, परिचालक और कर्मचारियों को पैंसेजर के साथ में शिष्ट व्यवहार रखना है.
ये भी पढ़ें: अल्मोड़ा को सीएम धामी ने दी बड़ी सौगात! 138 करोड़ की 26 योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण; बदलेगी जिले की तस्वीर
