शाइन सिटी घोटाले में मुख्य आरोपी राशिद नसीम को दुबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है. यह गिरफ्तारी ईडी और ईओडब्ल्यू के अनुरोध पर की गई है. उसके ऊपर 800 से 1,000 करोड़ रुपए की ठगी करने का आरोप है.
शाइन सिटी घोटाले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
शाइन सिटी घोटाले में मुख्य आरोपी राशिद नसीम को गिरफ्तार कर लिया गया है. राशिद नसीम को दुबई की पुलिस ने गिरफ्तार किया है. जानकारी के मुताबिक राशिद नसीम शाइन सिटी घोटाले में मुख्य आरोपी से और वह देश से भाग गया था. हालांकि अब ED और ईओडब्ल्यू के अनुरोध के बाद में दुबई पुलिस ने भगोड़े राशिद नसीम को गिरफ्तार कर लिया है.
800 से 1,000 करोड़ रुपए की लूट का मामला
आपको बता दें कि राशिद नसीम वही व्यक्ति है, जिसके शाइन सिटी घोटाले के मामले में मुख्य आरोपी बताया जा रहा है. उसे दुबई से गिरफ्तार किया गया है. नसीम के ऊपर निवेश के नाम पर 800 से 1,000 करोड़ रुपए की ठगी करने का आरोप है. जानकारी के मुताबिक राशिद नसीम साल 2019 में देश छोड़कर भाग गया था. राशिद के खिलाफ 554 FIR दर्ज हैं.
राशिद के खिलाफ 554 FIR दर्ज
शाइन सिटी मामले में मुख्य आरोपी राशिद नसीम दुबई से गिरफ्तार किया गया है. जानकारी के मुताबिक राशिद नसीम और उसकी कंपनियों के खिलाफ पुलिस के द्वारा लगभग 554 एफआईआर दर्ज की जा चुकी हैं. उसके ऊपर आरोप है कि निवेश के नाम पर उसने लोगों से 800 से 1,000 करोड़ रुपए की ठगी की है. आरोपी राशिद ने ज्यादा रिटर्न का वादा करके लोगों से ठगी की है.
दुबई पुलिस ने किया गिरफ्तार
जानकारी के मुताबिक लोगों को ज्यादा रिटर्न का लालच देकर लोगों से पैसा वसूली गया और उसके बाद साल 2019 में राशिद भारत छोड़कर दुबई भाग गया था. हालांकि अब ईडी-ईओडब्ल्यू के प्रत्यर्पण अनुरोध के बाद में दुबई पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया है.
यह भी पढ़ें- घर बना घटनास्थल! बिजनेसमैन ने कर दी अपनी पत्नी की हत्या, खुद ही फोन करके पुलिस को दी जानकारी
