UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में 18 जून 2026 को भीषण गर्मी और तीव्र लू का प्रकोप जारी रहेगा, जिससे अधिकतम तापमान 45°C तक पहुंचने की संभावना है. हालांकि, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, अगले 24 से 48 घंटों के भीतर राज्य के 29 जिलों में मौसम का मिजाज बदलेगा और धूल भरी आंधी व हल्की बारिश से राहत मिल सकती है. लखनऊ की बात की जाए तो यहां न्यूनतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है.
इन जिलों में हीटवेब की भारी संभावना
मौसम विभाग के ताजा बुलेटिन के अनुसार, 18 जून को उत्तर प्रदेश के 26 से ज्यादा जिलों और उनके आस-पास के इलाकों में भीषण लू चलने की आशंका है. जिन क्षेत्रों में लू चलेगी उनमें बुंदेलखंड और प्रयागराज रीजन है.
अवध और देवीपाटन मंडल
प्रतापगढ़, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या और अंबेडकर नगर. पूर्वांचल और वाराणसी रीजन की बात करें तो सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, संत रवि दास नगर (भदोही), जौनपुर, गाजीपुर और आजमगढ़.
तराई और मध्य यूपी
तराई और मध्य यूपी के लखीमपुर खीरी और सीतापुर. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, इन जिलों और इनके आस-पास के क्षेत्रों में गर्म पछुआ हवाओं के कारण तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है, जिससे दोपहर के समय घर से बाहर निकलना दूभर हो जाएगा.
कब आएगा यूपी में मानसून?
मौसम विभाग का कहना है कि प्रदेश के ज़्यादातर हिस्सों में आज मौसम शुष्क ही रहने वाला हैं. वहीं मानसून को लेकर भी ताजा अपडेट सामने आया है. जानकारी के मुताबिक यूपी में 22-23 जून के आसपास सोनभद्र जिले से मानसून की एंट्री हो सकती हैं, लेकिन इस बार अल नीनो के प्रभाव की वजह से मानसून कमजोर ही रहने का अनुमान है.
ये भी पढ़ें: ग्राहक से 20 रुपये ज्यादा लेना पड़ा भारी; आयोग ने ठोका 10 लाख का जुर्माना
