UP weather Alert: उत्तर प्रदेश में आज, 19 जून 2026 को भीषण गर्मी और लू (Heat Wave) का प्रकोप बना रहेगा, जिसके लिए मौसम विभाग ने 48 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने आज के लिए कानपुर, बदायूं, मेरठ समेत 48 जिलों के लिए हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है. यानी आप तैयार रही इस भीषण गर्मी से पार पाने के लिए. ये हीट वेव का अलर्ट सिर्फ एक दिन के लिए बल्कि आने वाले चार से 6 दिन के लिए है.
यूपी आज का मौसम
आज की बात करें तो कानपुर देहात, मैनपुरी, इटावा समेत 10 जगहों पर आंधी-बारिश के आसार हैं. हवा की रफ्तार भी यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. राजधानी लखनऊ में गर्मी और उमस का दौर जारी है. अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक) और न्यूनतम तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस (सामान्य से 2.6 डिग्री अधिक) दर्ज किया गया. आईएमडी ने शुक्रवार को मुख्य रूप से साफ आसमान रहने का अनुमान लगाया है. अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 41 और 30 डिग्री के आसपास रहने की संभावना जताई गई है.
जानिए तापमान का हाल
राज्य का अधिकतम तापमान 39°C से 42°C के बीच रहने का अनुमान है. विशेषकर पश्चिमी और मध्य यूपी में गर्मी का असर सबसे ज्यादा रहेगा. रात के तामपान की बात करें तो न्यूनतम तापमान 29°C से 31°C के आसपास बने रहने की उम्मीद है.
पूर्वी यूपी का हाल भी जानिए
पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में आंशिक रूप से बादल छाए रह सकते हैं और गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी या छीटें पड़ सकते हैं.
इन जिलों के लिए लू का अलर्ट
संभल, मुरादाबाद, मेरठ, प्रयागराज, फतेहपुर, बरेली, कानपुर , झांसी, हरदोई समेत 48 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो 44 डिग्री तापमान के साथ प्रयागराज देश का सबसे गर्म शहर रहा. मौसम विभाग ने पश्चिमी यूपी में 19 जून से लू चलने का अंदेशा जताया है. चार दिन तक लगातार गर्म हवाओं की मार पड़ने वाली है.
बिना अलर्ट वाले क्षेत्र
गाजियाबाद, गौतमबुद्ध नगर (नोएडा), एटा, बुलंदशहर और अलीगढ़ समेत करीब 30 जिलों में लू का अलर्ट नहीं है, लेकिन तेज धूप के कारण वहां भी भीषण गर्मी जारी रहेगी.. नोएडा में आज और आने वाले 6 दिन का न्यूनतम तापमान क्रमश: 41, 42, 43, 43, 42, 42, 41 डिग्री रहने की संभावना है.
कहां है मानसून ?
उत्तर प्रदेश सहित उत्तर भारत में नए वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर पड़ने की संभावना है. इससे दक्षिण-पश्चिम मॉनसून के यूपी की ओर आगे बढ़ने में मदद मिलेगी. यूपी में जल्द ही बारिश का सिलसिला शुरू हो सकता है. मौसम विभाग का अनुमान है कि चार-पांच दिन में यानी 22-23 जून तक उत्तर प्रदेश का मानसून का इंतजार खत्म हो सकता है. जानकारी के मुताबिक यूपी में 22-23 जून के आसपास सोनभद्र जिले से मानसून की एंट्री हो सकती हैं, लेकिन इस बार अल नीनो के प्रभाव की वजह से मानसून कमजोर ही रहने का अनुमान है.
ये भी पढ़ें: इलाहाबाद हाईकोर्ट की बड़ी नजीर: 10 मुकदमों में अलग-अलग जमानतदार लाने की मजबूरी खत्म; सिर्फ दो श्योरिटी पर होगी रिहाई
