मंगलवार के दिन में उत्तर प्रदेश में कही बारिश का मौसम था तो कही धूप देखने को मिली थी. मौसम पूरी तरीके से शुष्क वाला रहा, जिसकी वजह से लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा. 15 जुलाई के दिन में मौसम विभाग ने भारी उमस भरी गर्मी का अलर्ट जारी किया है. 18 जुलाई को फिर से मानसून में तेजी देखने को मिलेगी. मौसम विभाग ने आज यूपी के कई जिलों में बारिश होनी की संभावना जताई है.
हल्की बारिश होने की संभावना
बता दें कि 34 जिलों में आज तेज गरज चमक के साथ बारिश होगी. वहीं 47 जिलों में उमस वाली गर्मी होगी. उमस भरी गर्मी का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. लखनऊ में आज हल्की बारिश होने की संभावना है. थोड़े-थोड़े बादल हर जगह पर छाए हुए है. बादल और धूप का सिलसिला आज दिन भर जारी रहने वाला है. आज के दिन अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना हैं. नोएडा-गाजियाबाद में भी आज बादल आते जाते रहने वाले हैं. लखीमपुर, आगरा, मैनपुरी, फिरोजाबाद, इटावा, एटा, फर्रुखाबाद, कासगंज, सँभल, अमरोहा, बदायूं, बिजनौर, मुरादाबाद, सहारनपुर, रामपुर, बरेली, शाहजहांपुर और पीलीभीत में थोड़ी मोड़ी बारिश होने की आशंका है.
जल्द ही मिलेगी गर्मी से राहत
औरैया, हरदोई, प्रयागराज, मीरजापुर, सोनभद्र, गाज़ीपुर, चंदौली, कन्नौज, श्रावस्ती, संत रविदास नगर, बहराइच, बलिया और सीतापुर में उमस भरी गर्मी का येलो अलर्ट रहने वाला है. भले ही यूपी में मानसून की रफ्तार कम हुई है, लेकिन 18 जुलाई के बाद यह फिर से जोर पकड़ता दिखाई देगा. 20 जुलाई से प्रदेश में फिर से बारिश होने की आशंका है, जिसकी वजह से तापमान में कमी होगी. लोगों को जल्द ही गर्मी से राहत मिलने वाली है.
ये भी पढ़ें: सरकारी नौकरी का सुनहरा मौका! 4,723 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन…
