UP Weather Update Today: उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी के बीच आज से मौसम में बदलाव की आहट है. गुरुवार को नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से प्रदेश में आंधी बारिश का दौर शुरु होने वाला है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश के करीब 45 जिलों में गरज चमक और तेज रफ्तार वाली हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है.
एक्टिव हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ
मौसम विभाग के अनुसार 11 जून से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिसके प्रभाव से प्रदेश के मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा. कई स्थानों पर गरज-चमक के साथ बारिश और ओलावृष्टि की भी संभावना है. कल और परसों प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कई जिलों में तेज आंधी के साथ भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. पिछले दिनों की भीषण गर्मी और लू से राहत मिलते हुए अधिकतम तापमान गिरकर 33°C के आसपास रहने का अनुमान है. प्रदेश के कई हिस्सों में 60 से 70 किमी/घंटा की रफ्तार से धूलभरी आंधी और अंधड़ चलने की आशंका है.
इन जिलों में बारिश-आंधी की संभावना
मौसम विभाग ने मेरठ, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद, फिरोजाबाद, औरैया, मैनपुरी, आगरा, मथुरा, अलीगढ़, आजमगढ़, कानपुर, वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज और पीलीभीत समेत कई जिलों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है. इन क्षेत्रों में 60 से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी-तूफान चलने की संभावना है. यूपी के लगभग 45 जिलों में गरज-चमक के साथ प्री-मानसून बारिश होने के आसार हैं. दिन में मौसम मुख्य रूप से साफ रहने के बाद रात के समय बारिश की संभावना बढ़कर 65% तक हो जाएगी.
तापमान और गर्मी से राहत
आज राज्य का अधिकतम तापमान की बात करें तो ये 33°C तक रहेगा, जिससे पिछले दिनों की तुलना में भारी गिरावट आएगी.: रात के समय न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास दर्ज किया जा सकता है. वहीं 11 जून को लखनऊ का अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है.
लखनऊ, नोएडा का मौसम
राजधानी में आज दिनभर आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना है. सुबह के समय हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि रात के वक्त गरज-चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है. आज लखनऊ में अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 26°C रहने का अनुमान है, जिससे भीषण गर्मी से राहत मिलेगी. नोएडा में आज अधिकतम तापमान 38°C तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान गिरकर 24°C के आसपास दर्ज होगा. दिन के समय तेज धूप और कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. पूर्वी यूपी के जिलों में आज अधिकतम तापमान 33°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहेगा.
यहां रहेगा लू का असर
आज प्रदेश के कुछ हिस्सों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है, जबकि बुंदेलखंड और दक्षिणी जिलों में लू का असर जारी रहेगा. हालांकि कल से यहां भी मौसम करवट लेगा और बारिश की गतिविधियां शुरू होने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें: ओमान तट के पास ऑयल टैंकर ‘सेटेबेलो’ पर बड़ा हमला, 3 भारतीय लापता, भारत ने अमेरिका को घेरा
