UP Weather Update: यूपी में बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया है. आने वाले पांच दिनों मौसम में बड़ा फेरबदल देखने को मिलेगा. इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. 2 मई को प्रदेश के कई जिलों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. ऐसे में तापमान सामान्य से थोड़ा अधिक रह सकता है और लोगों को गर्मी का सामना करना पड़ेगा. जानिए आपके शहर में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
आज कैसा रहेगा यूपी का मौसम?
उत्तर प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला हुआ है. यूपी के अधिकांश जिलों में आंधी और बारिश का सिलसिला जारी है. ऐसे में लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्मी से बड़ी राहत मिली है. नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से देश के कई राज्यों में मौसम का रुख बदला है. आज की बात करें तो आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक 2 मई को उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा के चलने के साथ-साथ बारिश भी हो सकती है. इसके लिए अलर्ट जारी किया गया है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, 2 मई 2026 को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संभाग में मौसम पूरी तरह से शुष्क रह सकता है. यहां के जिलों में फिलहाल बारिश की कोई उम्मीद नहीं है. पश्चिमी यूपी के उलट पूर्वी उत्तर प्रदेश के संभाग में 2 मई को वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, अयोध्या, गोंडा, बस्ती,देवरिया, बलिया, आजमगढ़, गाजीपुर, जौनपुर और मिर्जापुर जैसे जिलें में कहीं-कहीं बारिश होने की संभावना जताई गई है.
पढ़े वेदर अपडेट
यूपी में बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश की वजह से मौसम सुहाना हो गया है. इस बीच मौसम विभाग ने आने वाले दिनों के मौसम को लेकर ताजा अपडेट जारी किया है. मौसम विभाग की मानें तो 2 मई को पश्चिमी यूपी में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. हालांकि 3 मई से मौसम फिर से बदल जाएगा. ऐसे में लोगों को एक बार फिर से बारिश के साथ तेज हवाओं को लेकर अलर्ट किया गया है.
तापमान में गिरावट
प्रदेश के ज्यादातर जिलों पर पश्चिमी विक्षोभ का असर दिखाई दे रहा है. उत्तर प्रदेश में पिछले तीन दिनों से जारी बूंदाबांदी और तेज हवाओं के असर से शुक्रवार को तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई. कई क्षेत्रों में दिनभर ठंडी हवाएं चलती रहीं, जिससे मई का पहला दिन सुहावना रहा. 2 मई को लखनऊ में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा.
कब बदलेगा मौसम
2 मई के लिए मौसम विभाग ने प्रदेश के किसी भी हिस्से के लिए कोई खासचेतावनी जारी नहीं की है. मौसम संबंधी स्थिति फिलहाल सामान्य बनी रहेगी. मौसम विभाग की मानें तो 3 मई से प्रदेश में मौसम का मिजाज और बदल सकता है. पश्चिमी यूपी में भी कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है. वहीं 4 मई से हवाओं की रफ्तार बढ़ सकती है और झोंकेदार हवाएं 40-50 किमी/घंटा की गति से चल सकती हैं.
