UP Weather Update:उत्तर प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून अपनी पूरी रफ्तार पकड़ चुका है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, आज 30 जून 2026 को मानसून राज्य के अधिकांश हिस्सों में दाखिल हो चुका है, जिससे प्रदेश के सभी 75 जिलों में आंधी-पानी और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है.
1 से 5 जुलाई तक बारिश का अलर्ट
1 से 5 जुलाई के बीच पूरे यूपी में झमाझम और भारी बारिश का दौर देखने को मिलेगा. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार, आज राज्य के अधिकांश हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है.
बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने 30 जून से प्रदेश में मानसून के प्रवेश करने और बारिश होने की चेतावनी जारी की है. आईएमडी के मुताबिक बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, संतकबीरनगर, गोरखपुर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, देवरिया, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, मऊ, आजमगढ़, जौनपुर, चंदौली, मिर्जापुर, प्रयागराज, प्रतापगढ़, चित्रकूट, बांदा, महोबा, झांसी, ललितपुर, वाराणसी, अंबेडकरनगर जिले में आंधी और बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. 01 जुलाई को भारी गरज-चमक के साथ तेज बारिश का अलर्ट है.जुलाई के पहले सप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी रहेगा, जिससे तापमान में और गिरावट आएगी.
बारिश का येलो अलर्ट
वहीं जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, रायबरेली, अमेठी, सुल्तानपुर, गोंडा, बारांबकी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, खीरी, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, रामपुर, मुरादाबाद, संभल, ज्योतिबाफुले नगर, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, शामली, सहारनपुर में भारी बारिश, आंधी और गरज-चमक को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है.
पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश
पश्चिमी यूपी के मौसम की बात करें तो आज कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा जारी रहने का पूर्वानुमान है. 2 जुलाई को बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं. कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.पूर्वी उत्तर प्रदेश के मौसम की बात करें तो आज मानसून की एंट्री के साथ ही आज से बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी.
तापमान और मौसम का हाल
आज का अधिकतम तापमान 31°C के आसपास रहेगा, जो कि कल के मुकाबले काफी कम है. न्यूनतम तापमान की बात करेंतो आज रात में न्यूनतम तापमान गिरकर 28°C तक जा सकता है.
