पहले नीट अब TET, आए दिन देश में पेपर लीक होते रहते हैं. बता दें कि महाराष्ट्र में TET का पेपर लीक हो गया है, जिसके बाद पेपर को रद्द कर आरोपियों की छानबीन की जा रही है. बता दें कि पहले भी तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है. ऐसे में बिहार के समस्तीपुर के रहने वाले एक युवक को भी गिरफ्तार किया है. संभावना जताई जा रही कि समस्तीपुर निवासी बिजेंद्र कुमार गुप्ता इस पेपर लीक का मास्टरमाइंड है.
दरअसल, बिजेंद्र कुमार गुप्ता महाराष्ट्र TET पेपर लीक का मुख्य एवं फरार आरोपी है. बिजेंद्र और कपिस दहिया को गिरफ्तार करने के लिए कुल दस लोगों की पुलिस टीम भेजी गई थी. पुलिस बिजेंद्र से सख्ती से पूछताछ कर रही है. संभावना है कि वह कई बड़े खुलासे कर सकता है.
FIR में इन 5 लोगों के नाम
बता दें कि पुलिस द्वारा की गई FIR में 5 आरोपियों के नाम थे.
बिजेंदर कुमार गुप्ता
कपिल दहिया(अभी तक फरार)
राजीव श्री प्रयाग शाव
धिरज बलराज सिंह
आकाश कुमार
पहले भी कई केस दर्ज
दरअसल, बिजेंद्र कुमार गुप्ता पेपर लीक के कई मामले में वांटेड आरोपी है. उसके ऊपर उड़ीसा में 2 केस दर्ज हो रखे हैं. गिरफ्तार आरोपी धीरज को ठाणे शहर से पुणे लाया गया था. हालांकि, पेपर लीक कहा से हुआ है. अभी तक उसका असली पता नहीं लग पाया है.
कैसे होता है पेपर प्रिंट
दरअसल, 25 सालों से आगरा में स्थित कंपनी महिम पत्रम प्राइवेट लिमिटेड इस पेपर को प्रिंट करती आई है. प्रिंट होने के बाद में यह पेपर ट्रांसपोर्ट के थ्रू अलग-अलग सेंटर में भेजा जाता है.
इस बार पेपर छपने के बाद महाराष्ट्र के लातूर, वाशिम और जालना भेजा गया था. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि पेपर इन तीन जगहों में से कहा से लीक हुआ है. पुलिस मामले की तह तक जांच कर रही है.
ये भी पढ़ें:अजय राय को पुलिस ने होटल में किया कैद, कांग्रेस बोली- ‘प्रभु श्रीराम के दर्शन रोकने वाली BJP सरकार तानाशाह’
