उत्तर प्रदेश के मेरठ में पुलिस से रिटायर्ड दरोगा और उसकी पत्नी ने खांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
दंपति ने की आत्महत्या
उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक घर के अंदर दंपति का शव मिला है. मेरठ में रिटायर्ड दरोगा और उनकी पत्नी का शव घर के अंदर अलग-अलग फंदे से लटका हुआ मिला है. इस घटना के बाद में पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है. इस मामले की जानकारी घर में काम करने वाली मेड ने सभी को दी. घटना की सूचना मिलने के बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई.
मेड ने दी घटना की सूचना
यह पूरी घटना मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र के रक्षापुरम सेक्टर 4 की है. बताया जा रहा है कि दंपति ने गृह कलेश और डिप्रेशन के चलते आत्महत्या की है. रक्षापुरम सेक्टर 4 में पुलिस से रिटायर्ड 68 साल के लल्लू सिंह अपनी 60 साल की पत्नी संतोष के साथ में रहते थे. उनकी घर में काम करने वाली मेड ने बताया कि बुधवार की सुबह के समय रोज की तरह जब घर पर पहुंची, तो दोनों के शव पंखों पर लटके हुए थे.
मुजफ्फरनगर में थी लल्लू की आखिरी पोस्टिंग
जब नौकरानी ने घर में यह नजारा देखा, तो उसने घर से बाहर आकर आसपास के सभी लोगों को बताया. जानकारी के मुताबिक लल्लू सिंह की आखिरी पोस्टिंग मुजफ्फरनगर में रही थी और वे साल 2020 में पुलिस से रिटायर हुए थे. उन्होंने अपनी नौकरी के दौरान मेरठ में घर बनवाया था और अपनी पत्नी के साथ में इसी मकान में आकर रहने लगे थे. बताया जा रहा है कि लल्लू सिंह का बेटा संदीप मेरठ की गंगा धाम कॉलोनी में अपने परिवार के साथ में रहता है.
डिप्रेशन को माना जा रहा सुसाइड का कारण
इस घटना की सूचना मिलने के बाद में पुलिस मौके पर पहुंच गई. बताया जा रहा है कि लल्लू सिंह हापुड़ जिले के रहने वाले थे. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस इस घटना की जांच कर रही है. आत्महत्या के पीछे डिप्रेशन को भी कारण माना जा रहा है. इस घटना के बाद से पूरे परिवार में शोक का माहौल बना हुआ है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.
यह भी पढ़ें- IAF की ताकत में लगेंगे चार चांद! रक्षा मंत्रालय से मिली 114 राफेल की खरीद को मंजूरी, फाइनल हुआ 3.25 लाख करोड़ का सौदा
