यूपी में कोल्ड-डे से आज पूरा जनजीवन अस्त व्यस्त हो रखा है. कई जगहों पर कोहरे के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. विजिबिलिटी भी कई जगहों पर कम देखने को मिल रही थी. इसके अलावा तापमान में बहुत गिरावट दर्ज की गई है.

कानपुर, अयोध्या, हरदोई और बिजनौर में न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इन जगहों पर कोल्ड-डे जैसी संभावना देखने को मिली थी. सड़कों पर लोगों को संभलकर गाड़ी चलाने के लिए बोला गया है. 17 जनवरी को मौसम विभाग ने संभावना जताई है कि पश्चिमी और पूर्वी यूपी में घना कोहरा छाए रहेगा. यूपी के कई जिलों में शीतदिवस होने जैसी संभावनाओं को भी दर्ज किया गया है. 18 जनवरी के दिन भी 17 जनवरी जैसे हालात होने की संभावना जताई गई है. 22 जनवरी के दिन यहां के लोगों को बारिश का भी सामना करना पड़ सकता है. मुरादाबाद में IMD ने सबसे कम तापमान दर्ज किया है. वहां का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है.

शनिवार को बिजनौर, सहारनपुर, मेरठ, मुज्जफरनगर, मथुरा, आगरा, अलीगढ़, मुरादाबाद, बागपत, हापुड़, संभल, बदायूं, रामपुर, बरेली, अंबेडकर नगर, पीलीभीत, अयोध्या, लखीमपुर, शाहजहां, कानपुर, गोरखपुर, बहराइच, श्रावस्ती, कन्नौज, रायबरेली, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बलिया, गाजीपुर, उन्नाव, अमेठी और आजमगढ़ में मौसम विभाग ने घना कोहरा दिखाई देने की संभावना जताई है. इन जिलों के लिए IMD द्वारा ऑरेंज अलर्ट जारी करा गया है. यूपी के कई जिलों में कोहरे के कारण येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.

शनिवार को लखनऊ में कुछ ऐसे ही हालात देखने को मिल रहे थे. 17 जनवरी को यहां के लोगों की शुरूआत घने कोहरे से हुई थी, जिसके लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करा है. संभावना है कि लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 7 होगा और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस तक की उम्मीद है. नोएडा में आज सुबह के समय काफी कोहरा देखने को मिला था. आज यहां का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास होगा. गाजियाबाद में भी मौसम का हाल कुछ ऐसे ही देखने को मिला था.
ये भी पढ़ें: Barabanki Toll Plaza Clash: टोल प्लाजा पर वकील की पिटाई के बाद एक्शन, NHAI ने खत्म किया बारा टोल प्लाजा का ठेका
