उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में एक 12वीं के छात्र ने अपनी महिला टीचर पर हमला कर दिया. उसके दोनों होंठों को काट दिया. इस हमले में टीचर गंभीर रूप से घायल हुई है और उसे इलाज के लिए आगरा रेफर किया गया है.
टीचर के दोनों होंठों को काटा
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक हैरतंगेज वारदात सामने आई है. यहां एक छात्र ने महिला टीचर के दोनों होंठों को काट दिया. जिसके बाद में खून निकलने से छात्र मौके से भाग गयी. इस हमले के बाद में टीचर घायल हो गई, जिससे उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस पूरे मामले का सीसीटीवी भी सामने आया है. जिसमें सनकी छात्र महिला टीचर के ऊपर हमला करता दिखाई दे रहा है.
पहले से ही करता था छेड़खानी
दरअसल पूरा मामला मैनपुरी सदर कोतवाली क्षेत्र का है. जानकारी के मुताबिक छात्र ने पहले स्कूल में टीचर के साथ छेड़खानी की थी, जिसके बाद उसकी शिकायत परिजनों से कर दी गई. हालांकि इसके बाद कुछ दिन छात्र सही रहा, लेकिन बाद में दोबारा से हरकतों को करना शुरू कर दिया. जिससे परेशान होकर महिला टीचर ने स्कूल में पढ़ाना छोड़ दिया और दूसरी जगह पढ़ाने लगी.
स्कूल बदलने के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा
जब टीचर दूसरी जगह पढ़ाने लगी उसके बाद भी सनकी छात्र ने उसका पीछा नहीं छोड़ा. जिसके बाद में जब टीचर ने फिर विरोध किया, तो उसने इस खौफनाक कदम को उठा लिया. जानकारी के मुताबिक एक दिन टीचर ट्यूशन पढ़ाने के लिए जा रही थी, उसी दौरान उस छात्र ने उसे रास्ते में रोक लिया. जिसके बाद जबरदस्ती टीचर के गले में हाछ डालकर उसे आगे ले गया और उसके ऊपर अचानक से हमला कर दिया.
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दर्ज की FIR
इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी तुरंत ही मौके से फरार हो गया. गंभीर रूप से घायल टीचर को तुरंत ही अस्पताल में भर्ती कराया गया. जिसके बाद उसे जिला अस्पताल से आगरा के लिए रेफर कर दिया गया है. जानकारी के मुताबिक आरोपी कक्षा 12 का छात्र है. इस पूरे मामले में पुलिस ने टीचर के भाई की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी के लिए तलाश कर रही है.
यह भी पढ़ें- मंदिर से चोरी कर ले गए चोर, चांदी के आभूषण और CCTV सिस्टम समेत 25 लाख का सामान गायब, जांच में जुटी पुलिस
