Viral video: बाल श्रम भारत में कानूनी अपराध है लेकिन अभी भी कई लोग छोटी बच्चियों को अपने घर में बंधक बना कर रखते हैं या तो उनसे दुकानों में काम करवाते हैं. ऐसी ही एक मानवता को शर्मशार कर देने वाली घटना लोगों के बीच सामने आ रही है. बता दें कि हाल ही में एक वीडियो लोगों के बीच काफी ज्यादा वायरल हो रहा है. दरअसल, असम के गुवाहटी में एक नाबालिग लड़की को नौकरानी बना कर सालों से उस पर अत्याचार किया जा रहा था. हालांकि, हद तो तब हो गई जब जिला श्रम टास्क फोर्स के अधिकारियों को इसकी जानकारी पड़ने पर अपने आप को बचाने के लिए बच्ची को घर के लोगों ने बिस्तर के अंदर रखे बक्से में बंद करके रख दिया.
कई सालों से बच्ची पर हो रही था अत्याचार
बता दें कि जिला श्रम फोर्स के अधिकारियों को सूचना मिली थी कि गुवाहटी का एक घर जिसकी मालकिन का नाम एरिना लस्कर खातून है. वह काफी सालों से एक 13 साल की किशोरी को अपने घर में नौकरानी बना कर रखे हुए थी. जैसे ही पता लगा कि उसके घर पर छापा पड़ने वाला है. उसने तुरंत लड़की को बिस्तर के अंदर रखे एक बक्से के अंदर बंद करके रख दिया था. बच्ची के पकड़ा जाने के डर से घर की मालकिन ने उसे करीब आधे घंटे पहले ही वहां बंद करके रख दिया था. हद तो तब हो गई थी जब अधिकारी घर की जांच करने के लिए वहां पहुंचे. बता दें कि उन अधिकारियों को पहले रोका गया और बहाना बनाया गया कि बच्चा सो रहा है. तो कभी बोला गया कि उस बच्ची को उसके पिता 3,4 दिन पहले ले जा चुके हैं. हालांकि, श्रम टास्क फोर्स के अधिकारियों को उनपर विश्वास नहीं हुआ. काफी देर बाद जांच का आदेश मिलने के बाद अधिकारियों ने पाया कि बच्ची उस बिस्तर में बक्से के अंदर बेहोश पड़ी हुई थी.
होश में आते ही रो पड़ी बच्ची
किशोरी को उसमें काफी देर तक रखने के कारण वह काफी कमजोर हो रखी थी. उसे पहले पानी पिलाया गया. उसके बाद बच्ची तुंरत होश में आकर रोने लगी और अपने पर बीती बातों को सामने रखा. बच्ची ने बताया कि वह वहां पर 6 साल से काम कर रही थी. उसे गैरकानूनी तरीके से उस घर का नौकर नियुक्त करा गया था, जिसके बाद से बच्ची पर भर-भर के शारीरिक और मानसिक अत्याचार किया जा रहा था. विभाग अधिकारियों ने घरवालों पर सख्त कार्रवाई होने और मामले की जांच करने की बात कही है. हालांकि, बच्ची को सुरक्षित जगह पर भेजा गया है.
