उत्तराखंड राज्य में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार लगातार महिलाओं की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए काम कर रही है. इसको लेकर राज्य में कई योजनाएं भी लागू की गई हैं.
लखपति दीदी योजना
उत्तराखंड में पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व वाली सरकार लगातार प्रदेश में ग्रामीण महिलाओं को मजबूती देने को लेकर काम कर रही है. इन्हीं सब प्रयासों का सबसे बड़ा उदाहरण लखपति दीदी योजना है. इस योजना के तहत अब तक राज्य की 2.5 लाख से ज्यादा महिलाओं की सालाना आय 2.5 लाख रुपए से भी ज्यादा की हो गई है. इस योजना के तहत अगले 2 सालों में महिला स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई 5 लाख से ज्यादा महिलाओं की सालाना आय को 1 लाख रुपए के पार पहुंचाने का टारगेट रखा गया है.
साल 2022 में शुरू हुई थी लखपति दीदी योजना
साल 2022 में लखपति दीदी योजना को शुरू किया गया था. इस योजना के तहत स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई 5 लाख से ज्यादा महिलाओं की सालाना आय को 1 लाख से ऊपर पहुंचाने का टारगेट रखा गया है. इसके चलते महिलाओं को खेती, बागवानी, दुग्ध उत्पादन और सिलाई-कढ़ाई जैसे कई कामों से जोड़ा जा रहा है. इसी के साथ उन्हें रसोई गैस वितरण, प्रारंभिक पशु चिकित्सा सेवा, बीमा योजना, डिजिटल लेनदेन का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है. जिससे वे कई तरीकों से अपनी आय को बढ़ा सकें.
दिसंबर 2025 तक 2.54 लाख महिलाओं की 1 लाख के ऊपर आय
इस योजना की शुरूआत से लेकर दिसंबर 2025 तक लगभग 2.54 लाख महिलाओं की सालाना आय 1 लाख रुपए से ऊपर पहुंच चुकी है. मौजूद वित्तीय साल में ही 1.20 लाख महिलाओं को लखपति बनाने का लक्ष्य रखा गया था, जिसमें तीसरी तिमाही तक 91 हजार 445 महिलाओं की सालाना आय को 1 लाख के पार पहुंचा दिया गया है. ये महिलाएं राज्य के 68 हजार से ज्यादा स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी हुई हैं.
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना की शुरुआत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार ने महिला समूहों की आजीविका को बढ़ाने के लिए साल 2023 में अगस्त महीने में मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना की शुरुआत भी की है. इस योजना के तहत राज्य में लगभग 35 से ज्यादा महिलाएं लाभ उठा रही हैं. इस योजना के तहत अब तक महिला समूहों ने लगभग 9 करोड़ 11 लाख रुपए का कारोबार करके दिखाया है. सीएम धामी द्वारा शुरू की गई इस योजना का टारगेट महिला समूहों द्वारा बनाए जाने वाले उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराना है.
सरकार बना रही महिलाओं को सशक्त
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि उनकी सरकार महिलाओं को पूरी तरह से सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है. जिसके चलते महिला स्वयं सहायता समूहों को कई तरह की आर्थिक गतिविधियों से जोड़ा जा रहा है. इसी के साथ पेयजल आपूर्ति में भी महिला समूहों की भागीदारी को बढ़ाने के लिए कोशिश की जा रही है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि यह योजना राज्य में महिलाओं की आर्थिक स्थिति को सुधारने और उन्हें पूरी तरह से सशक्त बनाने में गेम चेंजर की तरह साबित हो सकती है.
यह भी पढ़ें- मेघायल में कोयला खदान में धमाका, 10 लोगों की मौत की खबर, पुलिस ने बरामद किए 4 शव
