Viral Video: सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो ट्रेंडिग होता रहता है. ऐसे में कई बार वीडियो हंसी वाली होती है. तो कई बार वह दिल को दहला देने वाले होती है. इसी कड़ी में एक और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. दरअसल, वायरल वीडियो मुंबई के गोरेगांव का है, जिसमें एक सोसयटी के लिफ्ट में बलास्ट हो जाता है.
गुब्बारें लेकर अंदर आता है व्यक्ति
वीडियो के अनुसार सफेद शर्ट पहने हुए महिला पहले लिफ्ट में घुसती है. उसके हाथ में लगेज होता है. इसके बाद वह अपने फ्लोर पर जाने का बटन दबाती है कि उतने में ही एक व्यक्ति पॉलिथीन वाले थैले में दर्जन से भी अधिक गुब्बारे लेकर लिफ्ट में आ जाता है. वह लिफ्ट में एक कोने में जाकर खड़े हो जाता है.
तभी वीडियो के अनुसार पूरे लिफ्ट में गुब्बारों के कारण अचानक ही आग लग जाती है. आग की लपटे इतनी तेज थी कि सीसीटीवी का कैमरा भी पूरी तरीके से उन लपटों से ढक जाता है. कैसे न कैसे दोनों लिफ्ट से बाहर आते हैं. गुब्बारे वाला व्यक्ति तो तुरंत अपना बैलेंस खोकर लिफ्ट से बाहर आ जाता है. वहीं, महिला अपने मुंह पर हाथ रख किसी तरह लिफ्ट से बाहर आ जाती है.
अस्पताल में दोनों की हालत गंभीर
इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचती है. जानकारी के अनुसार फिलहाल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है. वहीं, अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि गुब्बारों में कौन सी गैस को भरा गया था. आशंका जताई जा रही है कि गुब्बारों में हाइड्रोजन गैस भरी हुई थी, जिसके कारण यह आग लगी है. हीलियम वाले गुब्बारे दहनशील नहीं होते हैं लेकिन हाइड्रोजन वाले काफी ज्वलनशील होते हैं. इसके अलावा गुब्बारे को बेचने वाले पर मामला भी दर्ज कराया गया है.
ये भी पढ़ें: Viral Video: लखनऊ का रौंगटे खड़े कर देना वाला मामला, बाल पकड़ मासूम बच्ची को घसीटते दिखाई दी गाय
