Dehradun: स्टार्टअप इंडिया रैंकिंग में उत्तराखंड को ‘लीडर’ का दर्जा मिला है. भारत सरकार के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अंतर्गत उद्योग संवर्धन एवं आंतरिक व्यापार विभाग (डीपीआईआईटी) द्वारा जारी राज्यों की स्टार्टअप इकोसिस्टम रैंकिंग (5वां संस्करण) में उत्तराखंड को मजबूत स्टार्टअप इकोसिस्टम विकसित करने में ‘लीडर’ के रूप में मान्यता मिली है. इस उपलब्धि के लिए राष्ट्रीय स्टार्टअप दिवस के अवसर पर उत्तराखंड सरकार के उद्योग विभाग को सराहना का सर्टिफिकेट दिया गया. प्रदेश की उपलब्धि को राष्ट्रीय स्तर पर एक मॉडल के तौर पर भी देखा जा रहा है.
उत्तराखण्ड की उपलब्धि
इस सम्मान से यह स्पष्ट होता है कि उत्तराखण्ड में स्टार्टअप नीति के जरिए नवाचार, उद्यमिता, निवेश प्रोत्साहन और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने में कामयाब रहा है, जिसे अब राष्ट्रीय स्तर पर सराहा जा रहा है. उत्तराखंड की उपलब्धि को राष्ट्रीय स्तर पर एक मॉडल के तौर पर भी देखा जा रहा है. उत्तराखंड की यह उपलब्धि न केवल राज्य के लिए मील का पत्थर साबित हु है, बल्कि पूरे देश में पहाड़ी क्षेत्रों में स्टार्टअप इकोसिस्टम को मजबूत करने का एक प्रेरणादायक उदाहरण पेश कर रही है.
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा, उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय
राज्य की इस उपलब्धि पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, यह सम्मान उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है. हमारी सरकार ने स्टार्टअप को बढ़ावा देने के लिए अनुकूल नीतियां, सरल प्रक्रियाएं और मजबूत इकोसिस्टम विकसित किया है. राज्य के युवाओं में नवाचार की अद्भुत क्षमता है और सरकार हर स्तर पर उन्हें सहयोग प्रदान कर रही है. यह उपलब्धि प्रदेश के सभी उद्यमियों, स्टार्टअप्स और अधिकारियों के सामूहिक प्रयास का परिणाम है.
युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कई स्टार्टअप
गौरतलब है कि उत्तराखंड में युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए कई स्टार्टअप नीतियों के तहत सरकार लगातार प्रोत्साहन देती है. सरकार की तरफ से युवाओं को लोन भी उपलब्ध कराया जाता है. जिसमें सब्सिडी का भी प्रावधान है. इससे युवाओं को रोजगार शुरू करने में काफी सहायता भी मिलती है.
