Uttarakhand Today Weather: उत्तराखंड में इस समय मौसम ने दोहरे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं, एक ओर मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी लोगों को बेहाल कर रही है, तो दूसरी ओर पहाड़ी क्षेत्रों में धूप और बादलों के बीच उमस भरी स्थिति बनी हुई है. उत्तराखंड में 21 अप्रैल को मौसम ने करवट ले ली है. भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने 8 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है, जहां पहाड़ी इलाकों में बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं. जानें आज का वेदर अपडेट
आने वाले दिनों का मौसम पूर्वानुमान
अगले 4-5 दिनों तक उत्तराखंड के अधिकतम तापमान में कोई बड़ा गिरावट आने की संभावना नहीं है. मैदानी इलाकों में गर्मी बढ़ती रहेगी, जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में छिटपुट बारिश का क्रम जारी रहेगा. 24 अप्रैल की रात से मौसम एक बार फिर करवट लेगा, जिसका असर पूरे राज्य में देखने को मिल सकता है.
IMD की सलाह
मौसम विभाग ने चारधाम यात्रियों को ‘सचेत’ और ‘मौसम’ ऐप के जरिए लगातार अपडेट रहने को कहा है. प्रशासन द्वारा जियो-टार्गेटेड एसएमएस अलर्ट भी भेजे जा रहे हैं. चूंकि 22 अप्रैल को केदारनाथ और 23 अप्रैल को बद्रीनाथ के कपाट खुलने जा रहे हैं, ऐसे में इन दो दिनों के लिए राहत की बात यह है कि मौसमी गतिविधियों में थोड़ी कमी आएगी. पहाड़ी रास्तों पर भूस्खलन के खतरे को देखते हुए रात के समय यात्रा से बचें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें. अपने साथ जरूरी दवाइयां, ग्लूकोज और गर्म कपड़े जरूर रखें.
बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट
मौसम विभाग ने बताया कि अगले कुछ घंटे के दौरान कुछ हिस्सों चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, टिहरी, रूद्रप्रयाग और देहरादून में बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट है. हालांकि, मैदानी हिस्सों पर मौसम साफ रह सकता है. मौसम विभाग के मुताबिक, 24 अप्रैल से एक नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा, जिसके बाद बारिश की गतिविधियां देवभूमि में तेज हो सकती हैं. मौसम विभाग ने पहाड़ी जिलों के लिए येलो अलर्ट’ जारी किया है.
ये भी पढ़ें: Narendra Modi के झालमुड़ी खाने के बाद बढ़ी डिमांड, मिनटों में बनाएं ये स्ट्रीट फूड घर पर
