साइंस हर जगह पर तरक्की कर चुका है. विज्ञान के पास हर चीज की जानकारी होती है. हर किसी घटना के पीछे का कारण या कोई भी चीज साइंस के जाल से छिप नहीं पाया है. कई लोग साइंस पर इतना भरोसा करते हैं कि जब उन्हें बताया जाता है कि अभी भी साइंस में किसी-किसी घटना के बारे में जानकारी नहीं मिली है. तो वह चौंक जाते हैं. आज हम आपको ऐसे ही घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसका अभी तक साइंस भी पता नहीं लगा पाया है. दरअसल, वेनेजुएला में एक जगह है, जहां सालों से रात के समय बिजली नियमित रूप से गिरती रहती है. यह ऐसी अनोखी घटना है, जो वैज्ञानिकों के लिए भी रहस्य का कारण बन चुकी है.
वेनेजुएला की रहस्यमयी जगह
इस घटना को कैटाटुम्बो लाइटनिंग कहा जाता है. यह जगह वेनेजुएला के जुलिया राज्य के मैराकाइबो झील के पास है. इस मैराकाइबो झील पर कैटाटुम्बो नदी का संगम होता है. इनके संगम वाली जगह पर ही तूफान और बिजली गिरने जैसी घटनाएं लगातार देखने को मिलती हैं. कैटाटुम्बो लाइटनिंग की तीव्रता इतनी ज्यादा है कि एक मिनट में लगभग 28 बार बिजली चमकती हुई दिखाई देती है. इस बिजली को चमक को आप 400 किलोमीटर की दूरी से भी देख सकते हैं. रात के समय पूरा आसमाम रोशनी से भरा हुआ दिखाई देता है. कई रिपोर्ट के मुताबिक यहां पर 365 में से 260 दिन भारी तूफान जैसी हालत बनी रहती है.
बिजली चमकने का सबसे ज्यादा रिकार्ड
इसी कारण से वेनेजुएला की इस जगह को गिनीज बुक में भी दर्ज किया गया है. पूरी दुनिया में केवल एक यहीं जगह है, जहां पर हर साल बिजली और तूफान गिरते रहते हैं. हर दुनिया में बिजली गिरती है लेकिन इसकी तुलना के हिसाब से बाकी किसी भी जगह पर इतनी तीव्रता से बिजली नहीं गिरती है.
साइंस ने दिया कारण
साइंस ने इस जगह को रहस्य जानने की कोशिश 1960 के दशक में शुरू की थी. शुरू की रिसर्च के अनुसार इसकी जमीन के नीचे मौजूद खनिज और चट्टानों के अंदर मौजूद तत्व बिजली को अपनी और आकर्षित करते हैं. इसी कारण से यहां पर इस घटना को होते हुए देखा जा रहा है.
दूसरी रिसर्च के मुताबिक यहां पर मीथेन गैस की मौजूदगी ज्यादा होने के कारण ऐसा हो रहा है. ऐसे कई रिसर्च यहां किए गए है पर आज तक इसकी वजह सामने नहीं आ पाई है कि आखिर ये घटना किस वजह से हुई है. लोगों के बीच रहस्य का कारण बनी यह जगह काफी ज्यादा रोचक है.
ये भी पढ़ें: पाकिस्तान के निशाने पर भारत के नाबालिग, डिजिटल हनीट्रेप से फंसा रहा अपने चंगुल में, जानें पूरा मामला
