तमिलनाडु के मुख्यमंत्री विजय थलापति ने कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने केंद्र सरकार से एक बड़ी मांग की है. दरअसल, सीएम विजय थलपति ने डिमांड की है कि नीट परीक्षा को पूरी तरीके से खत्म कर देना चाहिए. उनका कहना है कि इस मुद्दे से जनता की विश्वसनीयता तो खत्म हो रही है. साथ ही छात्र पर मानसिक तनाव का बोझ भी बढ़ रहा है.
पार्टी ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट
विजय थलपति की पार्टी ने एक्स पर पोस्ट भी किया है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि नीट परीक्षा लागू होने के बाद से लोगों की विश्वसनीयता तो खत्म हो ही रही है. साथ ही छात्र को मानसिक तनाव का भी सामना करना पड़ रहा है. उनके सपने एक बड़े प्रश्नचिन्ह में बदल चुके है. साथ ही उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा की वजह से हर साल छात्रों का नुकसान हो रहा है. वह थमने का नाम नहीं ले रहा है. इसी वजह से हमें केंद्र सरकार से डिमांड करनी चाहिए कि नीट परीक्षा को पूरी तरीके से समाप्त कर दें.
कामों की निंदा
टीवीके ने राहुल गांधी और उनके साथ आए लोगों को हिरासत में लेने वाली बात पर भी अपना पक्ष रखा है. पार्टी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे को हिरासत में लिया गया है. लोकतंत्र का यह दमन पूरी तरीके से निंदनीय है. युवाओं के समर्थन में उठे लोकसभा विपक्ष राहुल गांधी को हथकड़ी लगाना लोकतांत्रिक अधिकारों पर खुला हमला करना है, जिसकी हम घोर निंदा करते हैं. समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव समेत NCP की सुप्रिया सुले भी इस प्रदर्शन में शामिल दिखाई गई है, जिन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है.
ये भी पढ़ें: पीएम आवास के बाहर हाई वोल्टेज ड्रामा, दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को किया डिटेन!…
