पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट को जारी कर दिया है. इस लिस्ट को सोमवार देर रात लगभग 11.55 बजे के आसपास जारी किया गया है.
जारी की गई पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव बेहद करीब हैं. जिसके लेकर तमाम पार्टियां तैयारी में जुटी हुई हैं. अब इसी बीच सोमवार को रात लगभग 11.55 बजे भारत निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल के लिए पहली सप्लीमेंट्री वोटर लिस्ट यानी पूरक मतदाता सूची को जारी कर दिया है. आपको बता दें कि यह उन वोटरों की लिस्ट है, जिनके नाम निर्णय प्रक्रिया के अधीन थे. इन वोटरों के ऊपर न्यायिक अधिकारियों ने फैसला लिया है.
60 लाख वोटर थे विचाराधीन
आपको बता दें कि 28 फरवरी को निर्वाचन आयोग द्वारा जारी की गई लास्ट मतदाता लिस्ट में लगभग 60 लाख वोटरों के नामों को विचाराधीन के रूप में दिखाया गया था. जिसके बाद इन नामों को वोटर लिस्ट से हटाने या रखे रहने के लिए फैसले को लेकर 705 न्यायिक अधिकारियों की तैनाती की गई थी. इन अधिकारियों ने निर्धारित किया है कि इन मतदाताओं के नाम लिस्ट में रहेंगे या हटा दिए जाएंगे.
29 लाख लोगों पर हो गया फैसला
जानकारी के मुताबिक इन नामों में लगभग 29 लाख नामों के ऊपर अभी तक फैसला हो चुका है, हालांकि अभी तक यह स्पष्ट रूप से सामने नहीं आया है कि पहली सप्लीमेंट्री लिस्ट में कितने नामों को रखा गया है और कितने नामों को हटा दिया गया है. लोगों की मानें तो इस लिस्ट को उपलब्ध कराया गया है, लेकिन इसे डाउनलोड नहीं किया जा सकता है.
वेबसाइट में तकनीकी खराबी
इस वोटर लिस्ट को देखने के लिए वोटरों को अपने विधानसभा क्षेत्र की और अपने बूथ की जानकारी डालकर सर्च करना होगा. देर रात इस लिस्ट के जारी होने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने अपना नाम ढूंढ़ने की कोशिश की, लेकिन वेबसाइट की तकनीकी खराबी के कारण कई लोग अपने बूथ की लिस्ट को डाउनलोड नहीं कर पाए. वेबसाइट पर अभी भी नहीं दिखाई दे रहा है कि इस लिस्ट में कितने नामों को जोड़ा गया है और कितने नामों को हटाया गया है.
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल की 294 सीटों के ऊपर 2 चरणों में चुनाव होने हैं. पहला चरण 23 अप्रैल को पूरा होगा, तो वहीं दूसरे चरण के मतदान 29 अप्रैल को होंगे. जिसके बाद मतगणना 4 मई को की जाएगी.
यह भी पढ़ें- धर्म परिवर्तन पर SC का बड़ा फैसला! धर्मांतरण करने पर खत्म हो जाएगा अनुसूचित जाति का दर्जा
