पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है. राज्य में सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हो गया है. सुबह 9 बजे तक राज्य में 18.76% वोटिंग हुई है

पश्चिम बंगाल में हो रहा चुनाव
पश्चिम बंगाल में आज यानी 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है. राज्य में सुबह 7 बजे से ही मतदान शुरू हो गया है. यहां शाम के 6 बजे तक वोटिंग जारी रहेगी. पोलिंग बूथों पर लंबी लाइनें लग चुकी हैं. बंगाल में इस बार बीजेपी और ममता बनर्जी की TMC के बीज काफी जबरदस्त मुकाबला है. इस बीच निर्वाचन आयोग ने सुबह 9 बजे तक हुई वोटिंग का आंकड़ा भी जारी कर दिया है.
सुबह 9 बजे कर कितनी वोटिंग?
आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में सुबह 9 बजे तक 18.76% वोटिंग हुई है. बंगाल में सबसे ज्यादा वोटिंग यहां की पश्चिम मोदिनीपुर जिले में हुई है. पश्चिम मोदिनीपुर जिले में 9 बजे तक 20.51% लोग अपने वोट का इस्तेमाल कर चुके हैं. आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में सुबह 9 बजे तक पश्चिम मेदिनीपुर में 20.51%, पूर्वी मेदिनीपुर में 18.81%, पुरुलिया में 17.83%, उत्तरी दिनाजपुर में 17.54%, झारग्राम में 19.84%, कैलिम्पोंग में 18.74%, अलीपुरद्वार में 17.70%, बांकुरा में 20.20%, बीरभूम में 19.01%, कूचबिहार में 17.56%, दक्षिण दिनाजपुर में 18.81%, दार्जिलिंग में 18.80%, जलपाईगुड़ी में 18.50%, मालदा में 16.96%, मुर्शिदाबाद में 18.88%, पश्चिम वर्धमान में 19% वोटिंग हो चुकी है.
3.60 करोड़ लोग कर रहे मतदान
पश्चिम बंगाल में पहले चरण में 16 जिलों में वोटिंग हो रही है. इन जिलों की 152 सीटों पर लोग मतदान कर रहे हैं. इन 152 सीटों पर कुल 1,478 उम्मीदवार मौदान में उतरे हुए हैं. इन सभी उम्मीदवारों की उम्मीदों को लेकर लगभग 3.60 करोड़ लोग वोट डालेंगे. आपको बता दें कि बीजेपी इन सभी 152 सीटों के ऊपर चुनाव लड़ रही है, तो वहीं टीएमसी 148 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. पहले चरण की वोटिंग बीजेपी के बिसाब के ज्यादा जरूरी है, क्योंकि पहले चरण में उन इलाकों में चुनाव है, जहां बीजेपी काफी मजबूत है.
