पश्चिम बंगाल में आज पहले चरण का मतदान हो रहा है. इस दौरान 16 जिलों की 152 सीटों पर वोटिंग हो रही है.

बंगाल में पहले चरण का मतदान
पश्चिम बंगाल में आज विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है. पहले चरण में आज 152 सीटों पर मतदान हो रहा है. आज पश्चिम बंगाल में पहले चरण के चुनाव में 1 हजार 478 उम्मीदवार हैं.
384 मतदान केंद्र संवेदनशील
152 निर्वाचन क्षेत्रों में 44 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं. इन सभी मतदान केंद्रों में 384 मतदान केंद्रों को काफी संवेदनशील माना जा रहा है.
3 करोड़ से ज्यादा लोग करेंगे मतदान
आपको बता दें कि बंगाल चुनाव के पहले चरण में 3 करोड़ 60 लाख से ज्यादा लोग मतदान करेंगे. आपको बता दें कि पहले चरण को लेकर पश्चिम बंगाल के 16 जिलों की 152 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं.
44 हजार बूथों पर हो रही वोटिंग
बंगाल चुनाव में सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भाजपा के बीच काफी तगड़ा मुकाबला हो रहा है. आपको बता दें कि इस समय 44,376 बूथों पर वोटिंग हो रही है. इन बूथों में लगभग 3,000 सहायक बूथ भी शामिल हैं. इस दौरान मतदान के लिए 5,444 बूथों का प्रबंधन महिलाएं करेंगी और इसी के साथ 207 मॉडल बूथ भी बनाए गए हैं. आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल चुनाव में दूसरे चरण का मतदान अगले बुधवार हो होना है.
नंदीग्राम की सीट पर माहौल गरम
चुनाव के पहले चरण में कई सीटों पर मुकाबला जबरदस्त बना हुआ है. हालांकि कई लोगों की निगाहें नंदीग्राम की सीट पर टिकी हुई हैं. नंदीग्राम सीट से ही साल 2021 में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी के सुवेंदु अधिकारी के सामने चुनाव लड़ा था. हालांकि उस दौरान उन्हें सुवेंदु अधिकारी से हार का सामना करना पड़ा था. अब नंदीग्राम सीट से सुवेंदु अधिकारी के सामने उन्हीं के पुराने साथी पवित्र कर मैदान में हैं.
