पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर ED ने छापेमारी की है. इस कार्रवाई के दौरान कोलकाता के पूर्व DCP शांतनु सिन्हा बिस्वास के घर पर भी रेड मारी गई है. उनके ऊपर वसूली रैकेट की जांच के मामले को लेकर ED यह कार्रवाई कर रही है.

ED की कई ठिकानों पर छापेमारी
पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर शुक्रवार को ED ने छापेमारी की है. प्रवर्तन निदेशालय की इस कार्रवाई में कोलकाता के पूर्व DCP शांतनु सिन्हा बिस्वास का घर भी शामिल है. जानकारी के मुताबिक शांतनु सिन्हा और सोना पप्पू से जुड़े हुए वसूली रैकेट की जांच के मामले को लेकर ED यह छापेमारी कर रही है. इस दौरान जांच एजेंसी ने कई ठिकानों पर छापेमारी करके कार्रवाई को अंजाम दिया है.
मुर्शिदाबाद में मौजूद है घर
आपको बता दें कि कोलकाता के कालीघाट पुलिस स्टेशन के पूर्व IC और DC शांतनु सिन्हा बिस्वास फाइनेंशियल और जमीन के मामले में ED के द्वारा पहले ही हिरासत में लिए जा चुके हैं. बताया जा रहा है कि मुर्सिदाबाद के कांडी में शांतनु सिन्हा का महल जैसा घर है. उनका पुश्तैनी घर कांडी म्युनिसिपैलिटी के वार्ड नंबर 8 में मौजूद है, लेकिन यह घर पिछले लगभग 7 दिनों से बंद है.
कई दिनों से बंद था घर
शांतनु की बहन गौरी सिन्हा बिस्वास कांडी म्युनिसिपैलिटी की वाइस चेयरमैन बताई जा रही है. बताया जा रहा है कि अब वह भी इस घर में मौजूद नहीं हैं. हालांकि ED के अधिकारी लॉकडाउन के कारण घर के बाहर से ही इसकी जांच कर रहे हैं. इस मामले को लेकर अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से भी बातचीत की है. आपको बता दें कि कांडी में मौजूद शांतनु सिन्हा का पुश्तैनी घर कई दिनों से बंद था.
घर के अंदर तलाशी अभियान
उनके घर पर ED के अधिकारी पहुंचे और ताला तोड़कर अंदर घुस गए, इस दौरान केंद्रीय रक्षा बलों ने पूरे इलाके को घेर लिया. जानकारी के मुताबिक 8-10 अधिकारियों की टीम ने घर के अंदर तलाशी लेते हुए जांच अभियान चलाया है. इस घटना के कारण सुबह से इलाके में काफी हलचल देखने को मिल रही है. आपको बता दें कि 14 मई को ED ने शांतनु सिन्हा को हिरासत में लिया था.
यह भी पढ़ें- पठानकोट में जासूसी का खुलासा! CCTV कैमरे लगाकर पाकिस्तान भेज रहा था फुटेज; पुलिस ने धर दबोचा
