दिन प्रतिदिन बढ़ते हुए तापमान को देख हरियाणा सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. बता दें कि नायब सिंह सैनी की सरकार ने इस बार गर्मी छुट्टियों का ऐलान पहले ही कर दिया है. हर साल गर्मी छुट्टी 1 जून से शुरू होती थी. हालांकि, अब वह 25 नई से शुरु हो गई है.
क्यों लिया गया फैसला
जानकारी के अनुसार, हरियाणा में गर्मी छुट्टी का जल्दी पड़ने का कारण प्रतिदिन बढ़ता हुआ तापमान है. दरअसल, हरियाणा में अभी के समय में अधिकतम तापमान 45 डिग्री से ऊपर चला जा गया है. हालांकि, यह पहली बार नहीं है. इससे पहले 2024 में सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूल के लिए यह ऐलान किया गया था कि बच्चों की गर्मी छुट्टी 28 से 30 जून की जाए.
केवल गर्मी छुट्टी ही नहीं बल्कि कड़ी धूप से राहत देने के लिए भी सरकार ने बड़ा फैसला लिया था. क्लासेस शुरू होने का समय सुबह 7 बजे लेकर दोपहर 12 बजे किया गया था.
लू का प्रकोप
पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और यूपी में गर्मी का भीषण प्रकोप देखने को मिला है. अधिकतर हिस्सों में तो लू का प्रकोप भी देखने को मिला है. एक तरफ जहां रात में लोगों को गर्मी से राहत मिलती थी. तो वहीं, अब रात में भी तापमान काफी ऊपर जाता दिखाई दे रहा है.
45.5 डिग्री सेल्सियस के पार तापमान
हरियाणा के रोहतक में तापमान 45.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. तो वहीं, सिरसा में पारा 45.8 डिग्री था. गुरुग्राम में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था. ऐसे में बच्चों का दोपहर में स्कूल से आना जाना काफी मुश्किल हो रहा था. दोपहर में लू की लपटें सबसे ज्यादा महसूस की जा जाती है. बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.
ये भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल में ED की बड़ी कार्रवाई! पूर्व DCP शांतनु सिन्हा के घर पर रेड; इलाके में हलचल
