पश्चिम बंगाल में मतगणना के बीच भवानीपुर में हंगामा हुआ है. यहां 13 राउंड की काउंटिंग के बाद मतगणना को रोक दिया गया है. ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी दोनों ही मतदान केंद्र के अंदर मौजूद हैं.

भवानीपुर में रोकी गई मतगणना
पश्चिम बंगाल में मतगणना लगातार जारी है, इसी बीच पर बंगाल की सबसे वीवीआईपी सीट भवानीपुर से हंगामे की खबर सामने आई है. जानकारी के मुताबिक भवानीपुर में 13 राउंड की काउंटिंग के बाद मतगणना को रोक दिया गया है. इस हंगामे के बाद ममता बनर्जी और शुभेंदु अधिकारी दोनों ही मतदान केंद्र के अंदर मौजूद हैं. वहीं दूसरी पार्टियों के एजेंट का आरोप है कि बीजेपी के एजेंट ने उन्हें केंद्र से बाहर निकाल दिया.
शुभेंदु अधिकारी चल रहे पीछे
हंगामे के बीच ममता बनर्जी का कहना है कि उनके कई एजेंट्स को काउंटिंग सेंटर से बाहर निकाला गया है. इस सीट पर चुनाव आयोग के मुताबिक अभी तक 13 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है. भवानीपुर सीट से बीजेपी उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी पीछे चल रहे हैं. आपको बता दें कि इस सीट पर ममता बनर्जी लगभग 5,349 वोटों के साथ शुभेंदु अधिकारी से आगे चल रही हैं.
20 राउंड की होनी है काउंटिंग
आपको बता दें कि अभी तक 13 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है, जबकि कुल 20 राउंड की काउंटिंग होनी है. आंकड़ों के मुताबिक बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी दूसरे नंबर पर हैं. जानकारी के मुताबिक शुभेंदु अधिकारी को अभी तक कुल 41,377 वोट मिल चुके हैं, वहीं ममता बनर्जी को भवानीपुर से कुल 46,726 वोट मिल चुके हैं. आपको बता दें कि शुभेंदु अधिकारी भवानीपुर और नंदीग्राम सीट से चुनाव लड़ रहे हैं.
नंदीग्राम से शुभेंदु अधिकारी आगे
नंदीग्राम और भवानीपुर से शुभेंदु अधिकारी चुनाव लड़ रहे हैं. भवानीपुर से पीछे चल रहे शुभेंदु नंदीग्राम सीट से आगे भी चल रहे हैं. आपको बता दें कि नंदीग्राम सीट की 14 राउंड काउंटिंग के बाद शुभेंदु अधिकारी लगभग 4,000 वोटों से आगे चल रहे हैं. वहीं ममता बनर्जी इस बार सिर्फ एक सीट भवानीपुर से चुनाव लड़ रही हैं. नंदीग्राम सीट पर शुभेंदु अधिकारी का मुकाबला उनके साथी कहे जाने वाले पवित्र कर से है.
यह भी पढ़ें- मतगणना के बीच बंगाल में बवाल! आसनसोल में TMC कार्यालय पर हमला; सुरक्षा बलों ने किया लाठीचार्ज
