WhatsApp हर व्यक्ति के फोन में होता है. आम लोगों के लिए यह अपने दूर बैठे लोगों से संपर्क करने के लिए जरूरतमंद होता है. इसके अलावा कॉलेज से लेकर ऑफिस तक के कामों के लिए भी यह एप सबसे ज्यादा प्रयोग में लाया जाता है. ऐसे में इस एप से जुड़ा अपड़ेट आते ही लोग विचलित हो जाते हैं.
बता दें कि इसी बीच एक और खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट के अनुसार, WhatsApp एप में दिया जाने वाला Avatar फीचर जल्द ही हटने वाला है. यह वहीं, फीचर है, जिससे की लोग अपना डिजिटल अवतार बनाते थे. हालांकि, इस एप को बंद करने के पीछे में कई कारण है.
क्या है इसका कारण?
दऱअसल, आज भी WhatsApp पर लोग अपने पसंद के लोगों को या अपनी फोटो को प्रोफाइल पर लगाना पसंद करते हैं. बहुत कम ही व्यक्ति प्रोफाइल पर फोटो और स्टिकर को लगाना पसंद करते हैं. इसी कारण से इस फीचर को अब गायब किया जा रहा है. WhatsApp का यह फैसला बताता हैं कि वह उन्हीं फीचर पर ज्यादा ध्यान दे रहा है, जो वास्तव में लोगों द्वारा प्रयोग किए जाते हैं.
हालांकि, इस को एक साथ सभी में नहीं किया गया. इसे धीरे-धीरे हटाने की कोशिश की जा रही है. कई को ऐप में नोटिफिकेशन मिल जा रहा हैं कि अब उनके एप में यह फीचर नहीं है. तो वही, कई लोगों के फोन में से यह पूरी तरह गायब हो जा रहा है. इसी कारण से लोगों का कहना हैं कि इस सेटिंग को एक ही बार में सभी के एफ से गायब नहीं किया जा रहा हैं.
इस्तेमाल करने वाले यूजर में चिंता
हालांति, इस्तेमाल करने वाले लोगों के लिए भी राहत की खबर है. दरअसल, जिन्होंने भी इस फीचर का यूज किया उनके फोन से पूरी तरीके से हटाएं जाएंगे. इन यूजर के फेवरेट या रिसेंट सेक्शन में यह बने रहेंगे.
ये भी पढ़ें: UPSC में नौकरी का मौका: वैज्ञानिक और प्रोफेसर पदों पर भर्ती शुरू,ऐसे करें आवेदन
