Who Is Satua Baba: प्रयागराज में माघ मेला चल रहा है और दो बड़े स्नान हो चुके हैं. इन दिन माघ मेले में सतुआ बाबा, काफी फेमस हैं. वह सीएम योगी के चहेते माने जाते हैं. लग्जरी गाड़ी में चलने वाले और ब्रांडेड चश्मा पहनने वाले सतुआ बाबा कहां से ताल्लुक रखते हैं और इनका असली नाम क्या है जानिए सब कुछ..
यूपी के ललितपुर में हुआ जन्म
सतुआ बाबा का जन्म यूपी के ललितपुर के मसौरा गांव में हुआ. उनके पिता का नाम शभाराम तिवारी और माता का नाम राजा बेटी है. सतुआ बाबा ने 11 साल की छोटी उम्र में अपना घर छोड़ दिया था. ऐसा कहते हैं कि वह घर से केवल 100 रुपये लेकर निकले थे.
क्या है सतुआ बाबा का असली नाम
वाराणसी के प्रसिद्ध संत और समाज सुधारक सतुआ बाबा का असली नाम संतोष तिवारी है. काशी में उन्हें लोग प्यार और श्रद्धा से ‘सतुआ बाबा’ के नाम से ही जानते हैं.
क्यों कहते हैं सतुआ बाबा
संतोष तिवारी विष्णुस्वामी संप्रदाय की सतुआ बाबा पीठ के मुखिया हैं. आपको बता दें कि, इस संप्रदाय की पीठ के मुखिया को सतुआ बाबा के नाम से जानते हैं. संतोष दास को छठवें पीठाधीश्वर ब्रह्मलीन यमुनाचार्य महाराज सतुवा बाबा के निधन के बाद सतुआ पीठ का मुखिया बनाया गया था. सतुआ बाबा की गद्दी को काशी की अत्यंत प्राचीन और सम्मानित पीठों में से एक माना जाता है, जहाँ आज भी संस्कृत के छात्रों को निःशुल्क शिक्षा और भोजन मिलता है.
लग्जरी कार और ब्रांडेड चश्मे
सतुआ बाबा माघ मेले में लग्जरी कार और ब्रांडेड चश्मे के कारण खूब चर्चाओं में आ गए हैं.माघ मेले में सतुआ बाबा करीब 3 करोड़ की लग्जरी लैंड रोवर डिफेंडर कार में और ब्रांडेड रे-बैन का चश्मा पहने नजर आए.
कहां है सतुआ बाबा का आश्रम
सतुआ बाबा का आश्रम वाराणसी के मणिकर्णिका घाट के पास स्थित है. ये आश्रम शास्त्रार्थ, संस्कृत शिक्षा और अध्यात्म का एक बड़ा केंद्र माना जाता है. वर्तमान में इस गद्दी की जिम्मेदारी महामंडलेश्वर संतोष दास जी महाराज (जिन्हें वर्तमान में लोग सतुआ बाबा कहते हैं) संभाल रहे हैं.
लेख में दी गई ये जानकारी सामान्य स्रोतों से इकट्ठा की गई है. इसकी प्रामाणिकता की जिम्मेदारी हमारी नहीं है
