उत्तर प्रदेश से एक चौंका देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, गोरखपुर की एक महिला ने वॉट्सऐप पर स्टेटस लगाकर अपने सुसाइड की खबर देकर जान ले ली है. महिला गोरखपुर की स्पाइस जेट एयरवेज में थी. लड़की ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान ली है. हालांकि, शव को आगे की जांच के लिए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. स्थानीय लोगों में इसी मामले की चर्चा की जा रही है. महिला एम्स थाना क्षेत्र के नंदानगर स्थित सैनिक कुंज कॉलोनी में रह रही थी. महिला की पहचान मलिकपुर गांव की निवासी के रूप में की गई है.
बताया जा रहा है कि शिवांगी ने स्टेट्स डाला था कि अब वह जीना नहीं चाहती है, इसी कारण से जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे रही है. जब मकान मालिक ने सुबह शिवांगी का स्टेट्स देखा तो वह तुरंत कमरे में गया. शिवांगी बेड पर बेहोश हालत में थी, जिसके बाद मकान मालिक ने बिना किसी देरी के लड़की को एम्स अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टरों ने 2उसका इलाज किया, लेकिन इलाज के दौरान ही उसकी थोड़ी देर में मौत हो गई.
शुरुआती जांच में महिला की मौत जहरीला पदार्थ खाने से सामने आ रही है. हालांकि, पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पाएगा. फिलहाल पुलिस युवती का मोबाइल फोन लेकर जानकारी इकट्ठा कर रही है. मकान मालिक ने शिवांगी के परिवार वालों को फोन करके मामले की जानकारी दे दी है. शिंवागी दो साल से स्पाइसजेट एयरवेज पर सिक्योरिटी एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थी. हालांकि, घरवालों ने बयान दिया है कि उन्हें नहीं पता कि किस कारण से शिंवागी ने ऐसा कदम उठाया है. शिवांगी की शादी नहीं हुई थी.
ये भी पढ़ें: टेक्सास की तेल रिफानरी में लगी आग! कई शहरों तक पहुंची धमाके की गूंज; आसमान में छाए काले बादल
