गुरुग्राम से एक चौंका देने वाला मामला सामने आ रहा है. दरअसल, यहां पर गर्लफ्रेंड के धोखा देने से आहत होने के बाद में युवक ने पेट्रोल छिड़क कर अपनी जान दे दी है. चौंकाने वाली बात तो यह कि उसनें पुलिस थाने के ठीक बाहर में आत्महत्या की है.
वीडियो बनाते हुए लगाए गर्लफ्रेंड पर आरोप
दरअसल, युवक का नाम अंकित है. उसने वीडियो बनाते हुए अपनी गर्लफ्रेंड पर कई आरोप लगाए. वीडियो में अंकित कहता हैं कि उसकी प्रेमिका ने उस पर कई झूठे आरोप लगा कर फंसाने की कोशिश की है. साथ ही उसको फंसाने के लिए झूठा केस भी दर्ज कराया है. करीब 3 साल से दोनों एक दूसरे के साथ में रह रहे थे. इसके अलावा वह लड़की का पूरा खर्चा भी उठाता था.
पैसे लेकर उसी को फंसाया
अंकित वीडियो ने यह भी कहता हैं कि उसकी प्रेमिका ने उससे पैसे लेकर उसे ही फंसाने की कोशिश की है. साथ ही वह कहता हैं कि अब वह ऐसी हालत में पहुंच गया हैं कि कोई और रास्ता उसे दिखाई नहीं दे रहा हैं. गर्लफ्रेंड ने उस पर ऐसे आरोप लगाए है, जिससे की मानसिक रूप से काफी परेशान है.
परिवार ने कराया केस दर्ज
पूरा वीडियो रिकार्ड करने के बाद में उसने परिवार और इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया और उसके बाद सेक्टर 40 पुलिस थाने के सामने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली. अंकित को फिर जल्दी से अस्पताल में भर्ती कराया गया, दिल्ली के एमस में उसका अस्पताल चल रहा था. जहां उसने 16 अप्रैल दिन गुरुवार को अपनी आखिरी सांस ली. बेटे की मौत के बाद में परिवार वाले सेक्टर 40 में गर्लफ्रेंड के खिलाफ में केस दर्ज कराने के लिए गए. लड़की पर आत्महत्या के लिए उकसाने के लिए संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज करवाने की मांग की. हालांकि, पुलिस मामले की तह तक जांच कर रही है. आसपास के सीसीटीवी को भी देखा जा रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए अच्छे से जांच की जा रही हैं.
ये भी पढ़ें: ऑनलाइन इनवेस्टमेंट के नाम पर बड़ा साइबर खेल, दिल्ली पुलिस ने गैंग का किया भंडाफोड़; 4 आरोपी गिरफ्तार
