उत्तर प्रदेश में होमगार्ड भर्ती की परीक्षा का इंतजार कर रहे लोगों के लिए काफी अच्छी खबर सामने आ रही है. बता दें कि परीक्षा की अधिकारिक तारीखों की घोषणा नहीं की गई थी, जो कि अब कर दी गई है. भर्ती में करीब 41,424 पदों को भरा जाएगा. वहीं, इस बार इस भर्ती प्रक्रिया में कुछ नया किया गया है. बता दें कि इस बार भर्ती का आयोजन उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा किया जा रहा है. संभावना जताई जा रही हैं कि इस बार होमगार्ड की भर्ती प्रक्रिया पहले के मुकाबले थोड़ी साफ सुथरी और अच्छी जगह पर होगी.
बता दें कि इस परीक्षा का आयोजन कई जिलों में किया जाएगा. छात्रों को परेशानी न हो इसके लिए बड़ी संख्या में केंद्र बनाए जाएंगे. साथ ही कोशिश की जाएगी कि सभी को उनके पास का ही केंद्र मिले.
कब होने वाली परीक्षा
इस भर्ती का इंतजार कर रहे लोगों को बहुत दिनों से परीक्षा की डेटशीट निकलने का इंतजार था. ऐसे में बता दें कि परीक्षा तीन दिनों के लिए आयोजित कि जा रही है. 25, 26 और 27 को परीक्षा अलग-अलग केंद्रों पर चलने वाली है.
वहीं, शिफ्ट की बात करें तो तीन दिनों में हर दिन 2 शिफ्ट में परीक्षा आयोजित होगी. एक शिफ्ट सुबह 10 बजे से लेकर 12 बजे तक चलने वाली है. वहीं, दूसरी शिफ्ट 3 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक होगी. इसके अलावा अभ्यर्थियों के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप को भी जारी कर दिया गया है. इसके अभ्यर्थी आसानी से किस जिले या शहर में उनकी परीक्षा होगी देख सकते हैं.
बात करें एडमिट कार्ड की तो वह परीक्षा के तीन दिन पहले ही उम्मीदवारों को मिल जाएगा. सभी को यह ऑनलाइन ही मिलेगा.
25 अप्रैल को परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड 22 अप्रैल को दिया जाएगा.
26 अप्रैल की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड 23 अप्रैल को दिया जाएगा.
27 अप्रैल की परीक्षा देने वाले अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड 24 अप्रैल को दिया जाएगा.
कैसे डॉउनलोड करें एडमिट कार्ड और कैसे देख स्टेट
इसके लिए आपको इनकी अधिकारिक वेबसाइट https://uppbpb.gov.in/ पर जाना है. उसके बाद में सारी लॉगिन डिटेल्स को भरना है. रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डाल कर एडमिट कार्ड वाले सेक्शन में जाकर एजमिट कार्ड डाउनलोड कर लें.
