14 दिसंबर 2025 को बीजेपी के संसदीय बोर्ड ने बिहार के मंत्री और पांच बार के विधायक नितिन नबीन जिनकी उम्र 45 साल है को पार्टी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है। यह नियुक्ति जेपी नड्डा की जगह लेने की दिशा में एक बड़ा कदम है, क्योंकि नड्डा का कार्यकाल पहले ही कई बार बढ़ाया जा चुका था और अब वे केंद्रीय मंत्री के रूप में व्यस्त हैं।नितिन नबीन को जल्द ही जनवरी 2026 में राष्ट्रीय परिषद की बैठक के बाद पूर्ण राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना जाएगा। वे बीजेपी के सबसे युवा अध्यक्ष बनेंगे और बिहार से पहली बार कोई इस पद पर पहुंचेगा।

(बीजेपी पार्लियामेंट्री बोर्ड की बैठक की पुरानी तस्वीर)
नए अध्यक्ष की नियुक्ति के बाद पार्टी की पूरी राष्ट्रीय टीम उपाध्यक्ष ,महासचिव, सचिव, कोषाध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रवक्ता राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य पदों पर नियुक्तियों में बड़े बदलाव की उम्मीद है। दो बार से ज़्यादा किसी भी पद पर किसी को रखने के पक्ष में बीजेपी नहीं होती क्योंकि बीजेपी का मानना है की काम में गति बनाये रखने के लिए नए और युवा चेहरों की जरूरत होती है ।खबर है कि नबीन अपनी टीम में पीढ़ीगत बदलाव यानी कि (generation shift) ला सकते हैं, यानी युवा नेताओं को ज्यादा मौके मिलेंगे, जबकि कुछ वरिष्ठ नेताओं की जगह नए चेहरे आ सकते हैं।

यह बदलाव पार्टी को आगामी विधानसभा चुनावों जैसे पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल आदि के लिए मजबूत बनाने के उद्देश्य से किया जाएगा।खबर है कि बीजेपी अपने नए राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी के तौर पर सुधांशु त्रिवेदी को नियुक्त कर सकती है फिलहाल इस पद पर अनिल बलूनी हैं बलूनी इस पद पर मार्च 2017 से हैं उनसे पहले यूपी के पूर्व मंत्री और वर्तमान विधायक श्रीकांत शर्मा जिम्मेदारी संभाल रहे थे ।

डॉ.सुधांशु त्रिवेदी राज्यसभा सांसद हैं जिनकी उम्र 55 साल है। सुधांशु मैकेनिकल इंजीनियरिंग में पीएचडी धारक हैं कई विश्वविद्यालयों जैसे महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रहे। तकनीकी ज्ञान के साथ राजनीति में गहराई से जुड़े हैं।2014 लोकसभा चुनाव से बीजेपी की मीडिया टीम के प्रमुख सदस्य हैं टीवी डिबेट में तथ्यों, इतिहास और विज्ञान के आधार पर मजबूत तर्क देने के लिए मशहूर हैं । राष्ट्रीय सुरक्षा, अर्थव्यवस्था और हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों पर साफ़ साफ़ और प्रभावी बोलते हैं। लोग इनको ज़्यादा से ज़्यादा सुनना और देखना पसंद करते हैं ।यह बीजेपी की संगठनात्मक परंपरा के अनुसार है, नए अध्यक्ष अक्सर अपनी पसंद की टीम बनाते हैं। फिलहाल प्रक्रिया चल रही है, और जल्द ही नई टीम की घोषणा हो सकती है। जिसमें आपको बड़े स्तर पर बदलाव दिखेंगे ।

•नितिन नवीन क्यों बने बीजेपी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष –
नितिन नबीन को 14 दिसंबर 2025 को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया। यह नियुक्ति कई रणनीतिक कारणों से हुई है, जो पार्टी के भविष्य, संगठन और चुनावी तैयारी से जुड़े हैं।
1. पीढ़ीगत बदलाव और युवा नेतृत्व को बढ़ावा (Generational Shift)
45 साल के नितिन नबीन बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं। पार्टी मोदी के विकसित भारत 2047 विजन के अनुरूप युवा ऊर्जा और लंबे समय तक नेतृत्व चाहती है।
यह कदम पार्टी को पुरानी पीढ़ी से नई पीढ़ी की ओर ले जाता है, जहां मेहनत करने वाले कार्यकर्ताओं को मौका मिलता है।
2. संगठनात्मक क्षमता और अनुभव
नबीन के पास मजबूत संगठनात्मक ट्रैक रिकॉर्ड है। वे छत्तीसगढ़ में सह-प्रभारी और बाद में प्रभारी रहे, जहां 2023 विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने बड़ा प्रदर्शन किया।
सिक्किम जैसे राज्यों में भी चुनाव प्रभारी रहे। भाजपा युवा मोर्चा में राष्ट्रीय और प्रदेश स्तर पर काम कर चुके हैं ।
पांच बार विधायक और बिहार में मंत्री रह चुके हैं, इसलिए सरकार और संगठन दोनों का अनुभव है।

3. जेपी नड्डा का कार्यकाल समाप्त और ट्रांजिशन
जेपी नड्डा का कार्यकाल कई बार बढ़ाया गया था, वे अब केंद्रीय मंत्री हैं। नए पूर्ण अध्यक्ष के चुनाव में समय लगता है । खरमास के वजह से जनवरी 2026 तक टला है । 14 जनवरी के बाद कभी भी नितिन नवीन पूर्ण अध्यक्ष का पद ग्रहण कर लेंगे ।
कार्यकारी अध्यक्ष की नियुक्ति ट्रांजिशन के लिए है , नबीन जनवरी में पूर्ण अध्यक्ष बनेंगे, जैसा नड्डा के साथ 2019 में हुआ था।

4. आगामी चुनावों के लिए तैयारी* 2026 में पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल जैसे महत्वपूर्ण विधानसभा चुनाव हैं।
नबीन की नियुक्ति से पार्टी नई टीम बनाकर इन चुनावों के लिए मजबूत होगी। युवा चेहरों को शामिल कर संगठन को तरोताजा किया जाएगा।
इसे भी पढ़े: नेशनल हेराल्ड मामले में दिल्ली हाई कोर्ट ने ED की अपील पर सोनिया, राहुल से जवाब मांगा

5. क्षेत्रीय संतुलन और बिहार का महत्व
बिहार से पहली बार कोई बीजेपी का इतना ऊंचा पद संभाल रहा है। यह पार्टी का फोकस पूर्वी भारत पर दिखाता है।
नबीन अमित शाह और मोदी के करीबी हैं, गैर-विवादास्पद और कर्मठ नेता माने जाते हैं। पार्टी ने जातिगत समीकरणों से ऊपर योग्यता को प्राथमिकता दी है ।
यह नियुक्ति बीजेपी की “पार्टी विद डिफरेंस” वाली छवि को मजबूत करती है , जहां मेहनत और संगठन क्षमता को तरजीह मिलती है। नबीन की ऊर्जा से पार्टी को लंबे समय तक फायदा होने की उम्मीद है।
