ग्रेटर नोएडा से एक ऐसा मामला सामना आ रहा है, जिसने माता-पिता को चिंता में डाल दिया है. दरअसल, बिसरख थाना क्षेत्र के ‘गौर सिटी-2 में एक 3 साल के बच्चे की 12वीं मंजिल से गिर जाने के कारण मौत हो गई है.
जानकारी के अनुसार जब यह हादसा हुआ तब बच्चा घर में अकेला था. मां अपने दूसरे बच्चे को ट्यूशन छोड़ने के लिए गई हुई थी. बच्चा खेलते-खेलते रैलिंग के पास आ गया और अचानक ही संतुलन बिगड़ने की वजह से 12वीं मंजिल से नीचे जा गिरा. जैसे ही बच्चे के नीचे गिरने की आवाज लोगों को पता लगीं, तुरंत उसे अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में डॉक्टरों द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया है.
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. घटना के बाद में पूरी सोसायटी में मातम और शोक का माहौल है. साथ ही यह उन माता पिता के लिए भी काफी चिंताजनक है जो ऊंची इमारतों पर घर खरीदने का सपना रखते हैं.
अगर आप भी ऊंची सोसायटी में रहते हैं और घर में एक छोटा बच्चा या कुत्ता रहता है. तो ऐसे में आपको भी कुछ चीजों का जरूर ध्यान रखना चाहिए. हमेशा कोशिश करें कि बालकनी में लगी हुई रेलिंग की ऊंचाई 5 फीट हो, अगर रेलिंग की ऊंचाई कम है तो एक लोहे का जाल या इनविजिबल ग्रिल को जरूर लगवाएं. साथ ही ऐसा कोई भी समान न लगाएं, जो कि छोटे बच्चे के लिए सीढ़ी का काम करें. कोशिश करें कि आप घर में अपने बच्चे को अकेला न छोड़ें.
ये भी पढ़ें: आज हल्द्वानी में राजनाथ की जनसभा ,4 साल बेमिसाल कार्यक्रम में होंगे शामिल, कुमाऊं को कई परियोजनाओं की सौगात
